सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक चम्बा का अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला आज विधिवत शुरू हो गया है।

 सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक चम्बा का अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला आज विधिवत शुरू हो गया है।


 चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पारंपरिक कुंजड़ी मल्हार गायन के बीच ऐतिहासिक चौगान में ध्वजारोहण कर मिंजर मेले का शुभारंभ किया। अब 3 अगस्त को मेले का समापन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। रविवार को मिर्जा परिवार के मुखिया एजाज मिर्जा ने परंपरा का निर्वहन किया। हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग सदियों से ऐतिहासिक मेले को मनाते आ रहे हैं। इससे पूर्व नगर परिषद चम्बा के कार्यालय से शोभायात्रा आरंभ होकर श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंची। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े की थाप पर विभिन्न सांस्कृतिक दलों के कलाकार थिरकते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। शहर के मंदिरों की पूजा-अर्चना और मिंजर अर्पित करने के बाद चौगान मैदान तक शोभायात्रा निकाली गई। चौगान में शुभारंभ समारोह का आयोजन किया गया। उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपस्वाल ने मुख्यातिथि सहित सभी गणमानयों का स्वागत किया। अपने संबोधन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रदेश का गौरवशाली इतिहास और समृद्ध लोक परंपराएं प्रदेश की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ऐतिहासिक मिंजर मेले की अपनी अलग पहचान है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन में आधुनिकता के उचित समावेश पर बल दिया। राज्यपाल ने कहा कि चम्बा की समृद्ध लोक संस्कृति है। इसे पुरातन समय से लोगों की ओर से सहेजा जा रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि स्थानीय पारंपरिक लोक संस्कृति और सामाजिक सौहार्द को वे इसी तरह संरक्षित रखें। इस मौके पर राज्यपाल ने विभिन्न विभागों और सामाजिक संस्थाओं की प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। नगर परिषद अध्यक्षता नीलम नैय्यर ने राज्यपाल को मिंजर भेंट की। मिंजर मेला आयोजन समिति की ओर से उपायुक्त एवं अध्यक्ष मुकेश रेपस्वाल ने राज्यपाल को सम्मानित किया। राज्यपाल ने खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, विधायक नीरज नैय्यर, डीएस ठाकुर, डॉ. हंसराज सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर