संदिग्ध समझकर युवक से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार

 संदिग्ध समझकर युवक से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार


सहारनपुर । थाना नानौता क्षेत्र के ग्राम ओलरा निवासी एक व्यक्ति ग्राम ठसका के पास घूम रहा था, जिसे संदिग्ध समझकर ग्राम ठसका निवासी सौरव, निखिल व अनिल ने पकड़कर मारपीट कर दी। हाथापाई के दौरान पीड़ित को हल्की चोटें भी आईं।

पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली, थाना नानौता पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर पीड़ित का मेडिकल कराया और परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहारनपुर ने मामले की जानकारी देते हुए आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दे तो तत्काल 112 या नजदीकी थाने को सूचना दें। कानून अपने हाथ में न लें, यह स्वयं के लिए और समाज के लिए नुकसानदायक हो सकता है।




टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद