सूद सभा पालमपुर ने दिया बाढ़ राहत कोष में योगदान

सूद सभा पालमपुर ने दिया बाढ़ राहत कोष में योगदान


पालमपुर

सूद सभा पालमपुर ने सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए मंडी जिले के सिराज व थुनाग क्षेत्र में हाल ही में आई बाढ़ से हुई क्षति की भरपाई हेतु ₹21,000 का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान किया। यह योगदान पालमपुर के माननीय विधायक श्री आशीष बुटेल के माध्यम से सौंपा गया। इस अवसर पर विधायक श्री बुटेल ने सूद सभा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि आपदा से प्रभावित जरूरतमंदों के लिए निश्चित ही सहायक सिद्ध होगी।

सभा द्वारा विधायक श्री बुटेल को एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें पालमपुर क्षेत्र में बढ़ती आवारा पशुओं और कुत्तों की समस्या की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया। ज्ञापन में सरकार से अनुरोध किया गया कि इस गंभीर समस्या के समाधान हेतु उचित नीति बनाई जाए। सूद सभा ने भरोसा दिलाया कि इस दिशा में प्रशासन द्वारा उठाए जाने वाले हर सकारात्मक कदम में वह सहयोग देने के लिए तत्पर रहेगी।

इसके अतिरिक्त, सूद सभा के सदस्यों ने पालमपुर में एक ‘सूद भवन’ निर्माण हेतु भूमि आवंटन की मांग भी रखी, जिससे मध्यवर्गीय और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को विवाह एवं अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए रियायती दरों पर सभागार की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके।  

इस अवसर पर सभा के सक्रिय सदस्य अजीत सूद बाघला, विजय सूद, सुमित सूद, मनीष सूद, डॉ. अशोक सूद, मनोज सूद, नीलम सूद, सोना सूद, बृंदुला कड़ोल, दीपेश डोगर, देवेंद्र सूद, राजन सूद सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

सभा द्वारा पालमपुर के समग्र सौंदर्यकरण व विकास को लेकर भी माननीय विधायक को कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए, जिन पर शीघ्र विचार करने का आश्वासन श्री बुटेल ने दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया