राजस्व मंत्री की भाजपा महामंत्री ने लगाई जमकर क्लास, पीड़ितों को महरम के बजाय जख्म किये गेहरे

 राजस्व मंत्री की भाजपा महामंत्री ने लगाई जमकर क्लास, पीड़ितों को महरम के बजाय जख्म किये गेहरे

एफआईआर का फैसला जल्द वापिस ले सीएम, नहीं तो राज्य में होंगे आंदोलन


भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य कॉंग्रेस सरकार पर खूब हमले बोले। 

त्रिलोक कपूर ने कहा कि प्रदेश सरकार में एक ऐसे बेलगाम मंत्री है, जिनकी हरकतों व बदजुबानी को पिछले अढ़ाई साल से जनता झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री की जुबान पर जल्द लगाम न लगाने पर राज्य भर में बड़े आंदोलन किए जाएंगे। त्रिलोक कपूर ने कहा कि राजस्व व बागबानी का जिम्मा संभाल रहे है, लेकिन हर मोर्चे पर उक्त मंत्री फेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सहित मंडी के सराज में भयंकर तबाही हुई है, जिससे समस्त जनता वँहा की जूझ रही है, 30 से अधिक अपने लोगों को हमने खो दिया, जबकि मंत्री सचिवालय में बैठकर पूर्व मुख्यमंत्री को कहते हैं कि अपने पांवों में कांटे चुभने की बेतुकी बात करते हैं। साथ ही मंत्री पीड़ित लोगों में से 65 पर एफआईआर दर्ज करके ओर दुखी किया जा रहा है। सीएम से मांग रखी है कि इस एफआईआर को जल्द से जल्द निरस्त किया जाए। जबकि ऐसा न करने पर प्रदेश स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा।

श्री कपूर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर हर आपदा के स्थान में पहुंचकर जरूरी मदद उपलब्ध करवाने के लिए डटे हुए हैं। भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की अध्यक्षता में टोलियां बनाकर राशन किटे व जरूरी सामान पहुँचाने का काम किया। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौके पर पहुंचे व केंद्रीय मदद के लिए कदम आगे बढ़ाया है। जबकि राजस्व मंत्री वँहा बैठकर राहत व बचाव कार्य चलाने की बजाय 25 दिनों तक सचिवालय में ही बैठे रहे। लोगों के आवाज उठाने पर राजस्व मंत्री आखिर 25 दिनों के बाद आपदा प्रभावित क्षेत्र पहुंचे, जिस पर लोगों की समस्या सुनते हुए उन्हें मदद न करने की बात तक कह दी। भाजपा महामंत्री ने बागबानी के कॉलेज को न बदलने की बात भी मंत्री से रखी। बावजूद इसके पीड़ित लोगों से किसी भी हाल में बदलने की बात कह डाली। त्रिलोक ने कहा कि पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल व जयराम के जाने पर भी काले झड़े दिखाकर घेराव किया था, जबकि आज झंडे का सहारा लेकर जनता को दबाया जा रहा है। उन्होंने सीएम सुक्खू से सवाल उठाए कि आखिर क्यों वह ऐसे मंत्री व हरकत बर्दास्त की जा रही है। प्रदेश में हरे-भरे सेब के पेड़ों पर आरी चला दी गई है, जोकि बागबानी मंत्री की कमी के कारण हुआ है। कोर्ट तक में सरकार व मंत्री से बात सही प्रकट नहीं की गई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद