पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने गाड़ी के स्टीयरिंग से 264.6 ग्राम हेरोइन बरामद करने के वाद आरोपी गिरफ्तार
पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने गाड़ी के स्टीयरिंग से 264.6 ग्राम हेरोइन बरामद करने के वाद आरोपी गिरफ्तार
तीन राज्यों में सक्रिय अंतरराज्यीय नशा नेटवर्क पर स्ट्राइक आरोपी गिरफ्तार,गाड़ी जब्त
नूरपुर : विनय महाजन /
जिला पुलिस नूरपुर की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय नेटवर्क को तोड़ने में एक बड़ी सफलता हासिल की है। मीलवान (हिमफेड मिल्क प्लांट के पास) में एक त्वरित कार्रवाई के दौरान, सीआईए नूरपुर ने एक सफेद रंग की होंडा अमेज कार (नंबर PB-06W-4003) की तलाशी लेकर 264.6 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। यह जानकारी एक प्रेस नोट में जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर द्वारा दी गई है l वर्मा ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत बरामद हेरोइन की यह खेप व्यावसायिक मात्रा की श्रेणी में आती है। मौके से पंजाब के एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।उलेहड़ियां-मीलवान मार्ग पर रेलवे फाटक के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को पुख्ता गुप्त सूचना मिली कि पंजाब का एक सप्लायर अपनी कार में भारी मात्रा में हेरोइन छिपाकर मीलवान इलाके में सप्लाई देने आया है। पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए स्वतंत्र गवाहों को साथ लिया और मौके पर पहुंचकर संदिग्ध गाड़ी को घेर लिया।जब गाड़ी की सघन तलाशी ली गई, तो स्टीयरिंग काउल कवर के अंदर छुपाकर रखा गया एक पारदर्शी पॉलिथीन पैकेट बरामद हुआ। ड्रग डिटेक्शन किट से मौके पर जांच करने पर पदार्थ के हेरोइन होने की पुष्टि हुई, जिसका कुल वजन 264.6 ग्राम पाया गया। वर्मा ने वताया कि आरोपी का नाम जितेंद्र सिंह (उम्र 41 वर्ष) गांव भर्टवाल, डाकघर रियाली कलां, तहसील बटाला, जिला गुरदासपुर (पंजाब)। का निवासी है l प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है। इसके खिलाफ पहले से ही जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मुकदमे दर्ज हैं। इस कार्रवाई से तीन राज्यों में फैले अंतरराज्यीय नशा नेटवर्क की कड़ियों को तोड़ने में बड़ी मदद मिलेगी।
प्रतिबंधित हेरोइन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही होंडा अमेज कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे डिलीवर किया जाना था ताकि पूरे नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।गौरतलव है कि आजकल हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ मुख्यमंत्री के निर्देश पर काफी जागुरकता है जिसमें जिला पुलिस नूरपुर भी पीछे नहीं है पुलिस का एक जिला पंजाब की सीमा से सटा है l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें