हिमवीर जागृति मंच ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

 हिमवीर जागृति मंच ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित


नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर सेवानिवृत्त केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों द्वारा संचालित हिमवीर जागृति मंच ने समाज सेवा की अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाछ में आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की। जानकारी देते हुए सेवानिवृत्त आई जी रमेश सिंह अध्यक्ष हिमवीर जागृति मंच ने बताया कि मंच के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा दसवीं के दो छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छात्रवृत्ति और पुस्तकें भेंट की गईं। इस अवसर पर हिमवीर सर्वश्री अनिल पठानिया, सुखदेव गुलेरिया, मनमोहन तथा अरविंद कुमार ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आश्वस्त किया गया कि हिमवीर जागृति मंच भविष्य में भी आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद छात्रों की सहायता के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में हर्ष मेहरा और आरुषि शामिल रहे। दोनों विद्यार्थियों ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 84 ओर 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश कुमार ने हिमवीर जागृति मंच की इस पहल की सराहना करते हुए मंच के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के प्रति समर्पित रहकर अपने विद्यालय, गांव, प्रदेश और देश का नाम ऊंचा करने का आह्वान किया।उल्लेखनीय है कि हिमवीर जागृति मंच सेवानिवृत्त केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों द्वारा गठित एक सामाजिक संगठन है, जो शिक्षा, समाज सेवा और युवा मार्गदर्शन के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सकारात्मक सामाजिक मूल्यों के प्रति प्रेरित करना है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर