सरकाघाट में एचआरटीसी कर्मचारियों की गेट मीटिंग, मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन
सरकाघाट में एचआरटीसी कर्मचारियों की गेट मीटिंग, मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन
सरकाघाट : अजय सूर्या /
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) सरकाघाट इकाई में कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर गेट मीटिंग आयोजित कर सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान चालक-परिचालकों तथा अन्य कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से उनकी कई मांगें लंबित पड़ी हैं, लेकिन सरकार और प्रबंधन द्वारा उन्हें गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने वेतन, भत्तों, पदोन्नति, सेवानिवृत्ति लाभों सहित अन्य लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे की मांग की।
गेट मीटिंग के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि यदि उनकी समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और निगम प्रबंधन की होगी।
कर्मचारी नेताओं ने सरकार से कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने तथा उनकी जायज मांगों को जल्द पूरा करने का आग्रह किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने एकजुटता का परिचय देते हुए अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें