वन परिक्षेत्र नगरोटा सूरियां में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
वन परिक्षेत्र नगरोटा सूरियां में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /
वन परिक्षेत्र नगरोटा सूरियां में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी सुरिंन्द्र सैणी के नेतृत्व में उपस्थित वन विभाग के कर्मचारियों, वन मित्रों व ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण व अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने की शपथ ली।
उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार ने हिम ग्रीन योजना के तहत किसानों को उनकी पसंद के पौधे लगाने के लिए प्रेरित करने कि तैयारी शुरू कर दी हैं। इसके तहत वन विभाग नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की शपथ ग्रहण के बाद पंचायत स्तर पर बैठकें आयोजित कर निजी भूमि में पौधा रोपण के लिए ग्रामीण किसानों को प्रेरित करेगा। पौधे वन विभाग उपलब्ध करवाएगा व किसान अपनी निजी भूमि में पौधरोपण करेंगे। उन पौधों की देखभाल खुद किसान करेंगे और वन विभाग की टीम पांच साल तक उन पौधों की औचक निरीक्षण करते रहेंगे। इससे जहां पर्यावरण संरक्षित होगा वहीं किसानों को भी इन पौधों को मालिकाना हक मिलने के कारण फायदा होगा।
इस दौरान कथोली पंचायत पूर्व प्रधान जीएस वेदी, वनतुंगली पूर्व प्रधान सुरेश व पूर्व उपप्रधान रामस्वरूप सिंह, प्रवीण गुलेरिया सहित वन विभाग के अधिकारी व वन मित्र सहित कई लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें