तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस।
तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस।
ज्वाली : राजेश कतनौरिया /
तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा ने विश्व पर्यावरण दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया इस उपलक्ष्य पर विद्यालय विद्यालय में अनेक प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जिसमें विद्यालय के बच्चों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता रैली का आयोजन करवाया गया जिसे विद्यालय चेयरमैन वरिंद्र नरियाल और विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश राणा ने बच्चों की रैली को रवाना किया इस का मुख्य उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था यह रैली विद्यालय से होते हुए चालवाड़ा बाजार से कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक तक गई इस रैली में बच्चों द्वारा स्लोगन और नारे लिख कर लोगो को यह संदेश देने का प्रयत्न किया कि पर्यावरण का संरक्षण मानव जीवन के लिय कितना आवश्यक है सेव ट्री सेव अर्थ,, जन जन को जगाना है पर्यावरण को बचाना है यदि हम पर्यावरण का संरक्षण करेंगे तो ही हमारा जीवन सुरक्षित है और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सुरक्षित करना आवश्यक है इस अवसर पर विद्यालय स्काउट एंड गाइड यूनिट के बच्चों द्वारा प्रधानाचार्य राकेश राणा सहित स्काउट मास्टर आजयेंदर सिंह और स्काउट गाइड विजय कुमारी ने पौधारोपण भी करवाया गया और विद्यालय इको क्लब द्वारा भी पौधारोपण किया गया जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने एक एक पेड़ लगा कर विद्यालय प्रांगण को हरा भरा करने का प्रयास किया विद्यालय चेयरमैन वरिंद्र नरियाल और विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश राणा ने बच्चों को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य के अवसर पर अपने संदेश में कहा कि हमें अधिक से अधिक पेड़ लगा कर पृथ्वी को हराभरा और साफ सुथरा बनाना चाहिए तभी हमारा जीवन सुरक्षित है पेड़ हमारे जीवन के लिय बहुत महत्वपूर्ण है उन्होंने बताया प्रत्येक बच्चे को अपने जन्म दिवस पर एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और यह भी कहा कि एक पेड़ मां के नाम भी अवश्य लगाएं !

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें