विधायक मलेंद्र राजन ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत, रितिका हुड्डा ने जीती आल्टो कार

 विधायक मलेंद्र राजन ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत, रितिका हुड्डा ने जीती आल्टो कार


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के गंगथ में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय श्री सिद्ध पीठ बाबा क्यालू महाराज दंगल का दूसरा दिन गुरुवार को भव्य शोभायात्रा के साथ आरंभ हुआ। इस अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक शोभायात्रा से हुई, जिसमें दंगल कमेटी के पदाधिकारी, विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, छिंज कमेटियों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं खेल प्रेमी शामिल हुए। इसके उपरांत पारंपरिक झंडा रस्म विधिवत संपन्न की गई।मुख्यातिथि विधायक मलेंद्र राजन ने अपने संबोधन में कहा कि श्री सिद्ध पीठ बाबा क्यालू महाराज दंगल केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और पारंपरिक मूल्यों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ अनुशासन, समर्पण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश भी देते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा क्यालू महाराज दंगल आज उत्तर भारत के प्रमुख दंगलों में अपनी अलग पहचान बना चुका है और इसमें बढ़ती जनभागीदारी इसकी लोकप्रियता का प्रमाण है।विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से गंगथ में लगभग 1 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेल अधोसंरचना को मजबूत करने तथा युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का प्रभावी माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच मिलता है, बल्कि समाज में भाईचारे और आपसी सौहार्द को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति को इस भव्य आयोजन के सफल संचालन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

आज आयोजित महिला कुश्ती प्रतियोगिताओं में सेमीफाइनल विजेता मुस्कान (रोहतक) को बाइक तथा फाइनल मुकाबले की विजेता रितिका हुड्डा को आल्टो कार पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। महिला पहलवानों के रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और बड़ी संख्या में उपस्थित खेल प्रेमियों ने प्रतियोगिता का आनंद लिया।

 इस अवसर पर एसडीएम डॉ. सुरिंद्र ठाकुर, डीएफओ संदीप कोहली, एसएचओ नूरपुर सुरिंद्र कुमार, नायब तहसीलदार गंगथ प्रवेश शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र मनकोटिया, दंगल कमेटी प्रधान राजेश भल्ला,विजय कुमार, मुनीश ठाकुर, नरेश शर्मा, असलम खान, राकेश शर्मा, साहिल सेठी, दिनेश सेठी, प्रतीक सेठी, विकास, अनमोल शर्मा सहित युवा कांग्रेस की टीम, दंगल कमेटी के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर