नूरपुर पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई: 6.82 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित एक व्यक्ति हिरासत में
नूरपुर पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई: 6.82 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित एक व्यक्ति हिरासत में
नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार के खिलाफ मुस्तैदी से कार्य करते हुए पुलिस जिला नूरपुर की CIA टीम ने एक व्यक्ति को हेरोइन (चिट्टा) के साथ हिरासत में लेने में सफलता प्राप्त की है।
आरोपी का विवरण :-
सूरज (34 वर्ष) पुत्र प्रकाश चंद, निवासी: गांव-जैसर, डाकघर मतलाहर, तहसील- ज्वाली, जिला-कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)।
घटना का विवरण :-
यह सफलता मथोली में शिव मंदिर के पास चेकिंग के दौरान प्राप्त हुई। वहां तैनात पुलिस दल ने संदेह के आधार पर उक्त व्यक्ति को रोककर नियमानुसार तलाशी ली। चेकिंग के दौरान उसके कब्जे से 6.82 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। पुलिस टीम ने मादक पदार्थ को तुरंत जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
इस संदर्भ में आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम द्वारा इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि इसके मुख्य स्रोतों का पता लगाया जा सके।
नूरपुर पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएं। यदि आपको अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा मादक पदार्थों की बिक्री की जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित कर सहयोग करें।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें