एसडीएम डॉ. ओपी यादव ने पार्षदों को सौंपे प्रमाण पत्र, शहर के विकास के लिए निष्ठा से काम करने का आह्वान

 एसडीएम डॉ. ओपी यादव ने पार्षदों को सौंपे प्रमाण पत्र, शहर के विकास के लिए निष्ठा से काम करने का आह्वान


पालमपुर

एसडीएम पालमपुर एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. ओपी यादव ने आज नव-निर्वाचित पार्षदों को आधिकारिक तौर पर विजेता प्रमाण पत्र सौंपे ।

उन्होंने नगर निगम पालमपुर के सभी विजेता उम्मीदवारों को उनके निर्वाचन पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

इस अवसर पर उन्होनें सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे आम जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करें और शहर के चहुंमुखी विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद पार्षदों ने भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया और पालमपुर नगर निगम क्षेत्र की प्रगति के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान विभिन्न वार्डों से आए विजेता उम्मीदवार, उनके समर्थक और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर