कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के लिए आदि हिमानी चामुण्डा मंदिर का वैष्णो देवी की तर्ज पर हो विकास : प्रवीन कुमार
कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के लिए आदि हिमानी चामुण्डा मंदिर का वैष्णो देवी की तर्ज पर हो विकास : प्रवीन कुमार
सही मायनो में कांगड़ा पर्यटन की राजधानी बने इसके लिए जिला के सभी विधायक "आदि हिमानी चामुण्डा मन्दिर " को माता वैष्णो देवी की तरह विकसित करने की पहल का संकल्प ले :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक.....
समाज सेवा मेंरद्द समर्पित इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने एलान अर्थात घोषणा की है कि उनकी सरकार कांगड़ा को पर्यटन की राजधानी बनाएगी ।
पूर्व विधायक ने कहा सुखविन्दर सिंह सुक्खू के साढे तीन वर्ष के शासन काल में इस दिशा में कोई कारगर पहल दिखती नज़र नहीं आई । ऐसे में पूर्व विधायक ने जिला कांगड़ा के सभी विधायकों से विनम्र आग्रह किया है कि दलगत विचार धारा से ऊपर उठकर आदि हिमानी चामुण्डा के प्राचीन मन्दिर को माता वैष्णो देवी के मन्दिर की तरह विकसित करने का संकल्प लेकर इसकी पहल यहाँ से करें।
पूर्व विधायक ने सभी विधायकों का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा जैसे कि आप सभी को विदित ही है कि प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल के शासन काल में निर्णय लिया गया था कोई भी विधायक अपनी विधायक निधि का अपने विधानसभा के इलावा जिला में कहीं भी विकास कार्य के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। ऎसे में इस निधि का इससे पवित्र स्थल में आहुति डालने का कहां मौका मिलेगा ।
पूर्व विधायक ने इस मन्दिर की पृष्ठ भूमि की जानकारी देते हुए बताया काफी जिदोजाहत ,अडचनो व लम्बी प्रक्रिया के उपरांत बतौर विधायक उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से विशेष आग्रह करने पर इस मन्दिर का चामुण्डा नन्दिकेश्वर न्यास के साथ विलय करवाया था। उसके पश्चात मन्दिर भवन का प्राकलन , पेयजल समस्या के समाधान , रास्ते के निर्माण के लिए तत्कालीन सांसद शान्ता कुमार से पैसा , रज्जू मार्ग का सर्वे यहाँ तक कि हेलिकॉप्टर सेवा तक शुरू करवाई ग ई थी। प्रवीन कुमार ने कहा आज दिन तक मन्दिर के भवन का निर्माण कछुए की चाल की तरह चला हुआ है , 50 लाख रुपये की सांसद निधि से साढे चार किलोमीटर ही रास्ता बना जो आज दिन तक अधर में लटका पड़ा है। रज्जू मार्ग का टैण्डर हो जाने के बावजूद लम्बी प्रक्रिया अमल में लाने के वाद रज्जू मार्ग कम्पनी निर्माण कार्य को छोडकर चली ग ई । वर्तमान में हेलिकॉप्टर सेवा बन्द है । पेयजल योजना आंसू वहा रही है ।
पूर्व विधायक ने बताया उनकी समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था ने इस मन्दिर को जाने वाले दस किलोमीटर लम्बे पैदल रास्ते पर वी एम जे एस वाई योजना के तहत स्थानीय पंचायत ने सहयोग से 175 सोलर लाईटें लगा दी है ओर 25 लाईटें लगनी शेष हैं। यहाँ शाम ढलते ही रात के अंधेरे में धोलाधार के आंचल में वसी माता के यह मन्दिर का रास्ता वैष्णो देवी मन्दिर की तरह जगमगा उठता है। पूर्व विधायक ने आगे कहा इस दस किलोमीटर लम्बे रास्ते के वीच एक भी वर्षाश्रालय नहीं था जहां अगर बीच रास्ते में वर्षा पड जाए तो श्रद्धालु कहां अपना सिर ढकने के लिए खड़ा हो । इन्साफ संस्था के आग्रह पर निवर्तमान राज्यसभा सांसद सुश्री इन्दु गोस्वामी जी की सांसद निधि के सहयोग से पहला वर्षाश्रालय बनकर तैयार हो गया है। पूर्व विधायक ने कहा जिस तरह निवर्तमान सांसद शान्ता कुमार ने 50 लाख रास्ते के लिए व इन्दु गोस्वामी ने 10 रेनशेल्टर ( गजिवो ) के लिए सांसद निधि से मंजूर किये । इसी तरह अगर जिला कांगड़ा के सभी विधायक अपनी अपनी विधायक निधि से सहयोग करें तो यह मन्दिर माता वैष्णो देवी मंदिर की तर्ज पर जिला का सबसे बड़ा एतिहासिक धार्मिक पर्यटक स्थल एवं उधोग बनकर साथ ही माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक कांगड़ा को पर्यटन की राजधानी बनाने का सबसे बड़ा केन्द्र विन्दु बनकर उभर सकता है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें