जनता ने की खिंचाई तो सुक्खू सरकार को जमीन नजर आई: राकेश शर्मा

 जनता ने की खिंचाई तो सुक्खू सरकार को जमीन नजर आई: राकेश शर्मा

कहा यह सिर्फ ट्रेलर, असली तस्वीर 2027 के विस चुनाव में दिखाई देगी


धर्मशाला, 

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता राकेश शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि नगर निगम, पंचायतों व जिला परिषद चुनावों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत इस बात का उदाहरण है कि जनता सुक्खू सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए तैयार बैठी हुई है। इन चुनावों में जनता ने सुक्खू सरकार की खिंचाई की तो उसे जमीन भी नजर आ गई है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने कांग्रेस के कुशासन, जनविरोधी नीतियों और खराब कामकाज को पूरी तरह नकार दिया है। प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों और नीतियों के साथ मजबूती से खड़ी है जनता ने केंद्र सरकार के विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग चार सालों से झूठ की बुनियाद पर बैठी सुक्खू सरकार ने प्रदेश को विकास के मामले में कई वर्ष पीछे घकेल दिया है। इन चुनावों के परिणामों से साफ जाहीर हुूआ है कि प्रदेश की जनता सुक्खू सरकार से दुखी व परेशान है तथा कांग्रेस सरकार से जनता जल्द छुटकारा चाहती है। राकेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद लोगों को विकास की उम्मीद थी, लेकिन जनता को निराशा हाथ लगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आर्थिक संकट, महंगाई, बेरोजगारी और प्रशासनिक अव्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल रही है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि नगर निकाय चुनावों के नतीजे बताते हैं कि लोगों का भरोसा कांग्रेस से उठ चुका है। जनता अब बदलाव चाहती है और यही वजह है कि शहरी इलाकों में भाजपा को मजबूत समर्थन मिला है। राकेश शर्मा ने कहा कि धर्मशाला नगर निगम विकास के मामले में कम तथा विनाश के मामले में ज्यादा भागीदार रहा है। धर्मशाला के विकास पर सुक्खू सरकार ने कैंची चलाई, केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण पर 30 करोड़ जमा नही करपाई, पर्यटन के नाम पर यहां के होटल कारोवारियों व बेरोजगारों के साथ छल किया गया तथा इसका प्रतिशोध जनता ने दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार के झूठ का घड़ा अब कभी भी फट सकता है। आम जनमानस से लेकर सरकारी कर्मचारी हर कोई कांग्रेस सरकार से परेशान है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। साथ ही कहा कि बीजेपी विकास, सुशासन और पारदर्शिता के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। जनता अब कांग्रेस सरकार के कामकाज से परेशान हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है कहा कि नगर निकाय चुनावों के नतीजे आने वाले विधानसभा चुनावों की झलक हैं। उन्होंने कहा कि “यह सिर्फ ट्रेलर है, असली तस्वीर 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखाई देगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर