बालिका सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयास नितांत आवश्यक-संजय कुमार
बालिका सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयास नितांत आवश्यक-संजय कुमार हायक आयुक्त संजय कुमार ने कहा कि समाज में बालिकाओं की सुरक्षा, उनके सम्मानजनक जीवन यापन एवं सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयासों की नितांत आवश्यकता है तभी वे पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बेहतर समाज निर्माण में सहायक हो सकती हैं। संजय कुमार आज यहां महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित ज़िला स्तरीय राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। संजय कुमार ने कहा कि बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां जीवन के हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही हैं। खेलकूद, राजनीति, सेना सहित विभिन्न क्षेत्रों में बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने सामाजिक गतिविधियों एवं विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उन्हें सशक्त व सक्षम बनाने के लिए प्रभावशाली योजनाएं आरम्भ की हैं। इस दिशा में सखी वन स्टाॅप सेंटर, बेटी है अनमोल योजना तथा शगुन योजना लक...