मातृशक्ति के साथ महिला दिवस मनाना सुखद अनुभव: कमलेश शर्मा

 मातृशक्ति के साथ महिला दिवस मनाना सुखद अनुभव: कमलेश शर्मा


शिमला : गायत्री गर्ग /

 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुन्नी स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यालय सचिव कमलेश शर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

कमलेश शर्मा ने कहा कि इस अवसर पर परमपिता परमात्मा के चरणों में शीश नवाने और आश्रम के आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव करने का अवसर मिला, जो उनके लिए अत्यंत सौभाग्य और प्रेरणादायक क्षण रहा। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के साथ इस विशेष दिवस को मनाना उनके लिए बेहद सुखद और यादगार अनुभव रहा।

उन्होंने आश्रम की आदरणीय संचालिका शकुंतला दीदी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके स्नेहपूर्ण आमंत्रण से इस पावन कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के दौरान आश्रम में उपस्थित महिलाओं ने आध्यात्मिक चिंतन के साथ महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए और समाज में महिलाओं की भूमिका को और मजबूत बनाने का संदेश दिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग