मंडी: निर्माणाधीन भवन की चौथी मंजिल से गिरकर मिस्त्री की मौत, परिवार का इकलौता सहारा था 27 वर्षीय विनय

मंडी: निर्माणाधीन भवन की चौथी मंजिल से गिरकर मिस्त्री की मौत, परिवार का इकलौता सहारा था 27 वर्षीय विनय

गोहर (मंडी):

जिला मंडी के उपमंडल गोहर की ग्राम पंचायत धीस्ती के भलोठी (जाछ) गांव में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। यहाँ एक निर्माणाधीन निजी मकान में काम करते समय चौथी मंजिल से गिरकर 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान विनय कुमार (पुत्र ठाकर दास), निवासी गांव पोर्ट (डाकघर जहल) के रूप में हुई है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, विनय भलोठी गांव में एक मकान के निर्माण कार्य में बतौर मिस्त्री शटरिंग का काम कर रहा था। कार्य के दौरान अचानक पांव फिसलने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 40 फुट की ऊंचाई से सीधे नीचे आ गिरा। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद सहकर्मियों ने तुरंत विनय को उठाया और उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगे, लेकिन बदकिस्मती से उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 

मृतक विनय एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखता था और अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। वह मेहनत-मजदूरी कर अपने बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे का पालन-पोषण कर रहा था। उसकी असमय मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस की कार्रवाई 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक मंडी, विनोद ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

कलखर चौक पर डंगे से गिरकर व्यक्ति की मौत, बस का इंतजार करते समय हुआ हादसा

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

पौंग वेटलैंड में अवैध खेती का दायरा घटने के बजाय बढ़ा, नई घास नष्ट होने से प्रवासी पक्षियों के सामने भोजन का संकट, पौंग वैटलैंड मैं पिछले वर्ष गाऊयों की बिसफोटक से मौत हुयी थी

87 वर्षीय सैनिक विधवा को घर-द्वार पर मिला जीवन प्रमाण पत्र, बैंक जाने की परेशानी से मिली राहत