मुराह धार माता जलपा देवी मंदिर में नवरात्रों पर भक्ति का सैलाब, भागवत कथा का हुआ समापन

 मुराह धार माता जलपा देवी मंदिर में नवरात्रों पर भक्ति का सैलाब, भागवत कथा का हुआ समापन


मंडी : अजय सूर्या /

 सरकाघाट तहसील के अंतर्गत थाना ग्राम पंचायत की ऊंची पहाड़ी पर स्थित प्राचीन मुराह धार माता जलपा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। ऊंचाई पर स्थित इस मंदिर तक पहुंचने के लिए सड़क तो बनी है, लेकिन संकरी होने के कारण यातायात पूरी तरह सुगम नहीं है। इसके बावजूद दूर-दूर से श्रद्धालु पैदल यात्रा कर माता के दर्शन के लिए पहुंचे।

नवरात्रों के शुभ अवसर पर मंदिर परिसर में पहले दिन से लेकर अष्टमी तक देवी भागवत कथा का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रतिदिन बढ़-चढ़कर भाग लिया और दान देकर भंडारों का आयोजन भी किया। भक्तजन बड़ी श्रद्धा के साथ पैदल चलकर कथा श्रवण के लिए मंदिर पहुंचे।

नवमी के दिन विधिवत रूप से कथा का समापन किया गया, जिसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर माता का आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर समिति के सभी सदस्यों ने यज्ञ में पूर्ण आहुति देते हुए यह कामना की कि माता रानी की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे और क्षेत्र में सुख-समृद्धि का वास हो। साथ ही उन्होंने बताया कि मंदिर में हर वर्ष दो बार भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त