870 शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बेरोजगार संघ को फिर सताने लगा देरी का डर
870 शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बेरोजगार संघ को फिर सताने लगा देरी का डर
870 शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बेरोजगार संघ को फिर सताने लगा देरी का डर - तय समय अवधि मे नहीं भेज़ पाये डिप्टी डारेक्टर शिक्षकों का रिकॉर्ड - बेरोजगारों की मांग पंचायत चुनाव से पहले पूरी करें भर्ती प्रक्रिया ।
हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में 870 शारीरिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया मे फिर देरी होने लगी है जिसे लेकर बेरोजगार शारीरिक कल्याण संगठन को संचय है कि यह प्रक्रिया पंचायत चुनाव की वजह से फिर टल जाएगी ।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रमेश राजपूत ने बताया कि अभी तक शिक्षा विभाग को जिलों से रिकॉर्ड नहीं भेजा गया है। प्रदेश अध्यक्ष नें कहा कि 19 मार्च को शिक्षा विभाग शिमला से PET भर्ती प्रक्रिया को जल्दी शुरू करने के लिए कुछ दस्तावेज और आंकड़ों 5 दिनों में सभी जिलों से मंगवाए गए थे , लेकिन जिला कार्यालय से यह आंकड़े अभी तक उपलब्ध नहीं करवाए गए हैं . ऐसे में जब पंचायत चुनाव जल्द आने वाले हैं तो यह भर्ती प्रक्रिया विभाग की लापरवाही के चलते कोड आफ कंडक्ट में एक बार फिर रुक सकती है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने स्वयं यह वादा किया था कि पंचायत चुनाव से पहले इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा . लेकिन अब विभाग द्वारा इसमें देरी की जा रही है जिससे प्रदेश के हजारों पात्र शारीरिक शिक्षक को एक बार फिर परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि यह शारीरिक शिक्षक भर्तियां पिछले 8/9 वर्षों से लगातार कई कारणो से टलती आ रही है, लेकिन अब जब सरकार इस और सक्रिय हुई है तो विभागीय कमीयों की वजह से फिर संशय बनता नजर आ रहा है . बेरोजगार शिक्षकों को चिंता सता रही है कि कई सालों से लटकी यह भर्ती अब यदि समय रहते पूरी नहीं की गई तो ऐसे कई पात्र शिक्षक हैं जिनकी उम्र बढ़ती जा रही है . इनका कहना है कि प्रदेश के स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों की भारी कमी है जिससे न सिर्फ शिक्षा पर असर पड़ रहा है साथ ही साथ स्कूलों में अनुशासन दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। खेलों की सुविधा न होने के कारण बच्चों में नशाखोरी बढ़ती जा रही है। शारीरिक शिक्षकों ने इस प्रक्रिया को जल्दी से पूरा करने के लिए सभी जिलो के सभी डिप्टी डारेक्टर से आग्रह किया है कि जल्दी से जल्दी भर्ती कांसलिंग की तिथि निर्धारित हो सके और माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिँह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के वादे के मुताबिक हिमाचल मे हो रहे पंचायती राज इलेक्शन से पहले शारीरिक शिक्षकों की जोइनिंग हो सके वरना ये भर्तियां विभाग की लापरवाही के कारण लटक सकती है .

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें