सहकारी सभा पल्ली -बनाल युवाओं की खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने पर देगी जोर,
सहकारी सभा पल्ली -बनाल युवाओं की खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने पर देगी जोर,
ताकि नशे से रहे दूर
फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /
आपको बता दें फतेहपुर के तहत पड़ती पल्ली -बनाल सहकारी सभा का बार्षिक अधिबेशन जनता पैलेस बरोट में सम्पन्न हुआ.
जिसमे सभा के पदाधिकारियों सहित सदस्यों व अन्य गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया,
अधिबेशन दोरान बित बर्ष 2024 -25 के लेखा -जोखा को उपस्थित लोगों के समक्ष रखा गया.
अधिबेशन बारे जानकारी देते हुए सभा सचिव सुशील कुमार शर्मा ने बताया बताया सभा ने उक्त बित बर्ष में 60 करोड़ रु का व्यवसाय किया है.
जिस पर सभा को 17 लाख पांच हजार रु का फायदा हुआ है.
बताया सभा द्वारा कमाए गए मुनाफे में सभा से जुड़े सभी सदस्यों को भागीदार बनाया गया है.
बताया सभा द्वारा फैसला लिया गया है कि सभा द्वारा संचालित जनता पैलेस में होने बाली शादियों दोरान लग्न मुहूर्त अनुसार ही हुआ करेंगे.
वहीं युवाओं को खेल किटों का बितरण करते हुए खेलने को मैदान उपलब्ध करबाएगी, ताकि युवाओ का रुझान खेलों की तरफ बना रहे व नशे से दूरी बना कर रखें.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें