नगर परिषद नूरपुर का चुनावी रोस्टर तय हो गया आज डी सी ऑफिस धर्मशाला में

 नगर परिषद नूरपुर का चुनावी रोस्टर तय हो गया आज डी सी ऑफिस धर्मशाला में 



 नूरपुर : विनय महाजन /

 हिमाचल प्रदेश में होने वाले नगर परिषद के चुनावों के लिए जिला कांगड़ा में आज डीसी काँगड़ाद्वारा चुनावी रोस्टर तय करने के बाद जिला कांगड़ा की सभी नगर परिषद में आरक्षण को लेकर सभी अटकलो पर विराम लगाने के बाद नगर परिषद चुनाव की तैयारी आरंभ हो गई l हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की नूरपुर नगर परिषद में 9 वार्ड आते हैं l आज के चुनावी रोस्टर में नगर परिषद में 5वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं जबकि वार्ड नंबर 9 एस सी ओपन व 3 जनरल कैटेगरी के लिए आरक्षित किए गए हैं l यह जानकारी एक प्रेस नोट में प्रशासनिक सूत्रों द्वारा दिए जाने के बाद उन्होंने पूरा विवरण बताया कि नगर परिषद के वार्ड नंबर 1 वार्ड 2. 5. 6. 7 महिलाओं के लिए आरक्षित जबकि वार्ड नंबर 3 औऱ वार्ड नंबर 4 व वार्ड नंबर 8 जनरल कैटेगरी के लिए जबकि वार्ड नंबर 9एस सी ओपन के लिए रिजर्व किया गया है l चुनावी रोस्टर तय होने के बाद शहर में नगर परिषद के सभी वार्डों में चुनाव लड़ने वालों की चर्चाएं शुरू हो गई है l अभी तक नगर परिषद में प्रधान व उप प्रधान के लिए रोस्टर की घोषणा नहीं हुईl लेकिन शहर में रोस्टर तय होने के बाद अनेकों युवाओं ने युवाओं में चुनाव लड़ने का जोश दिखाई देना लगा l नगर परिषद का यह चुनाव विधायक रणवीर सिंह निक्का व पूर्व कांग्रेस विधायक अजय महाजन का राजनीतिक जीवन तय करेगा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए l भले यह चुनाव सीएससी पार्टी चुनाव चुनाव पर नहीं होते लेकिन यह चुनाव व्यवस्था परिवर्तन सरकार के लिए सेमीफाइनल चुनाव है l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त