नगर निगम के महापौर गोपाल चंद नाग द्वारा नगर निगम पालमपुर का अंतरिम बजट प्रस्तुत किया गया।

दिनांक 27-03-2026 को नगर निगम के महापौर गोपाल चंद नाग द्वारा नगर निगम पालमपुर का अंतरिम बजट प्रस्तुत किया गया।


इस अवसर पर पूर्व महापौर पूनम बाली, उपमहापौर राजकुमार, सभी पार्षदगण उपस्थित रहे। इसके साथ ही नगर निगम आयुक्त नेत्रा मेती (आईएएस), संयुक्त आयुक्त रमेश कुमार, अधिशाषी अभियंता अभिनव सकलानी, अनुभाग अधिकारी अमित कटोच एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


नगर निगम पालमपुर द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 का कुल अनुमानित बजट 39 करोड़ 59 लाख पारित किया गया। यह बजट संतुलित एवं दूरदर्शी वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता है। इसमें राजस्व वृद्धि के साथ-साथ पूंजीगत निवेश को प्राथमिकता दी गई है, जिससे समग्र विकास को गति मिल सके।


बजट के अनुसारः


कुल राजस्व प्राप्तियां 5 करोड़ 12 लाख 78 हजार अनुमानित हैं


. पूंजीगत प्राप्तियां 30 करोड़ 90 लाख तक अनुमानित हैं


व्यय के संदर्भ में:


राजस्व व्यय 23 करोड़ 53 लाख 70 हजार प्रस्तावित है


पूंजीगत व्यय 16 करोड़ 05 लाख 35 हजार प्रस्तावित है


यह निवेश बुनियादी ढांचे के विकास और दीर्घकालिक परिसंपत्तियों के निर्माण में सहायक होगा। यह बजट वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए विकासोन्मुखी योजनाओं को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसमें आम जनमानस की सुविधाओं और आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा गया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त