स्थानीय बाबा व्यास देव मेला के दंगल में बड़ी माली अजनला के पहलवान गौरव ने जीती

स्थानीय बाबा व्यास देव मेला के दंगल में बड़ी माली अजनला के पहलवान गौरव ने जीती


 प्रेम स्वरूप शर्मा (नगरोटा सूरियां):- 

स्थानीय बाबा व्यास देव मेला के दंगल में शुक्रवार को बड़ी माली अजनला के पहलवान गौरव ने हाड़ा के लक्की पहलवान को हरा कर अपने नाम कर ली। बड़ी माली का इनाम 19 हज़ार रुपये रखा गया था। मेले में कुश्तियां मुख्य आकर्षण रहा। जबकि दूर दूर से दुकानदारों ने खिलौनों व मिठाई की दुकानें सजा रखी थीं। मेले में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय गुलेरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने मेला कमेटी को 11 हज़ार रुपये सहयोग राशि प्रदान की। उन्होंने कहा मेले हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं और इन्हें संजोए रखना हमारा कर्त्तव्य है। मेला कमेटी अध्यक्ष नरेशपाल महाजन के नेतृत्व में संजय महाजन, अमन महाजन, पुलकित महाजन, कृष्ण शर्मा, पूर्व प्रधान राज शहरिया, पूर्व उपप्रधान सुखपाल गोगी, प्रेमस्वरूप शर्मा, राजेश भारद्वाज पाली, निशांत शर्मा मन्नी, अंशुल शर्मा, सुशील सुशील पठानिया व जगदीप गुलेरिया ने मुख्यातिथि संजय गुलेरिया का शाल व टोपी के साथ स्वागत किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त