हिमाचल में रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रखीं तीन अहम मांगें
हिमाचल में रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रखीं तीन अहम मांगें नई दिल्ली पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश में रेलवे विकास एवं आधारभूत ढांचे को मजबूत करने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने रेल मंत्री का पारंपरिक हिमाचली रीति-रिवाज से अभिनंदन भी किया। मुलाकात के दौरान अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के रेल यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तीन महत्वपूर्ण मांगें रेल मंत्री के समक्ष रखीं। इनमें अम्ब-अंदौरा से संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का कोटा बढ़ाने, मुंबई के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू करने तथा ऊना रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण के लिए अतिरिक्त बजट उपलब्ध करवाने के प्रस्ताव शामिल हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बेहतर रेल कनेक्टिविटी पर्यटन, व्यापार और आम जनता की सुविधाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रदेश में रेलवे नेटवर्क के विस्तार और आधुनिक रेलवे सुविधाओं के व...