शिक्षा मंत्री ने उबादेश क्षेत्र में दो बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं का किया लोकार्पण

 शिक्षा मंत्री ने उबादेश क्षेत्र में दो बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं का किया लोकार्पण 



शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज कोटखाई उप मण्डल के उबादेश क्षेत्र मे दो बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने सर्वप्रथम 1 करोड़ 21 लाख रुपए से निर्मित रामनगर खड्ड से खोला कुइनल उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इस पेयजल योजना से खोला कुईनल के साथ ग्राम पंचायत नगाण के आसपास के गाँव भी लाभान्वित होंगे।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि मौसम की बदलती परिस्थितियों और जनसंख्या की वृद्धि के कारण पृथ्वी के संसाधनों पर ज़रूरत से ज़्यादा दबाव पड़ रहा है जिससे पानी हवा और फसल चक्र भी प्रभावित हुआ है। पेयजल जैसी मूलभूत आवश्यकता भी अब उतनी आसानी से उपलब्ध नही है। हमारे परम्परिक जल स्त्रोत या तो सूख चुके है या वह हमारी ज़रूरतों को पूरा नही कर पा रहे है। इसी समस्या के समाधान के मद्देनज़र आज इस परियोजना को लोगों को समर्पित किया गया है। इसके अतिरिक्त पुरे विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से विभिन्न सिंचाई और पेयजल परियोजनाओं का निर्माण किया गया है और जनता को समर्पित किया गया है। इनमे सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण परियोजना 38.08 करोड़ रुपए से तैयार की गई पब्बर नदी से उठाऊ पेयजल योजना है जो जनता को समर्पित की जा चुकी है। इस 17 किलोमीटर लंबी योजना से जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की लगभग 23 पंचायतें लाभान्वित हो रही हैं।
उन्होंने बताया कि जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए की जल परियोजनाएं चल रही हैं जिन्हें जल्दी पूरा किया जाएगा।
 
शिक्षा मंत्री ने किया लखवी शमुखर संपर्क मार्ग का लोकार्पण
सड़क निर्माण कार्य में एक और नई सड़क जोड़ते हुए आज रोहित ठाकुर ने लगभग 87.34 लाख रूपये से निर्मित लखवी शमुखर संपर्क मार्ग का लोकार्पण किया। रोहित ठाकुर ने बताया कि इस सड़क के खुलने से ठियोग और कोटखाई दोनों क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे। इस सड़क की मांग क्षेत्र के लोगों द्वारा लम्बे समय से की जा रही थी और आज यह सड़क जनता को समर्पित की गई है। इस सड़क के बनने से शर्मला पहुँचने की दुरी काफ़ी कम हो जाएगी। जहाँ पहले उबादेश के लोगों को शर्मला पहुँचने के लिए छैला होकर जाना पड़ता था वहीँ अब इस सड़क के बनने से यह दूरी काफ़ी कम हो गयी है जिससे कि लोगों को सुविधा होगी।
उन्होंने बताया कि जुब्बल नावर कोटखाई में सड़क एवं भवन निर्माण में इस समय 850 करोड़ रुपए का व्यय हो रहा है और यह आंकड़ा आने वाले समय में 1000 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा जिससे कि क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित होंगे। 

डोम देवता का लिया आशीर्वाद
इस दौरान शिक्षा मंत्री के साथ ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप सिंह राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने शर्मला पहुँच कर डोम देवता का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की खुशहाली और उन्नति की कामना की। रोहित ठाकुर ने बताया कि डोम देवता कोटखाई और ठियोग दोनों ही क्षेत्र के लोगों के लिए आदरणीय हैं और बहुत बड़ी संख्या में स्थानीय जनता की डोम देवता में आस्था है। साथ ही उन्होंने बताया कि शर्मला और सम्पूर्ण उबादेश से दिवंगत नेता ठाकुर राम लाल का भी एक विशेष और भावनात्मक सम्बन्ध रहा है।

शर्मला को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का करेंगे प्रयास - कुलदीप सिंह राठौर
ठियोग विधानसभा के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने इस सड़क के निर्माण पर सभी को बधाई देते हुए बताया कि शर्मला कोटखाई और ठियोग क्षेत्र का एक सामूहिक आस्था का केंद्र बिंदु है और डोम देवता दोनों ही क्षेत्र के लोगों के आराध्य देवता है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इस स्थान को धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का भी भरसक प्रयास किया जायेगा।

यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मेहता, कलबोग वार्ड से जिला परिषद सदस्य रे खा चौहान, ब्लॉक कोटखाई से बीडीसी अध्यक्ष विजय राजटा, उपाध्यक्ष सुनील राजटा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक काल्टा सहित पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

जसूर में दिवाली पर अस्थायी दुकानों से 300 रुपये वसूली का मामला गरमाया, स्थानीय व्यापारियों में रोष

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

2 करोड़ की लागत से परगोड़ में स्थापित 500 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण, चंगर क्षेत्र को 2.15 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

अनुराग ठाकुर ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह में की शिरकत, पूर्व छात्रों को बताया संस्थान की असली पहचान

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

ये कागज कलम ये गजल आख़िरी हैं, मैं फिर ना मिलूँगा कहीं ढूंढ लेना, तेरे दर्द का ये असर आख़िरी हैं...!!