रिवालसर के धार गलू में दो मंजिला गौशाला आग की भेंट, करीब 60 हजार रुपये का नुकसान

 रिवालसर के धार गलू में दो मंजिला गौशाला आग की भेंट, करीब 60 हजार रुपये का नुकसान


अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, गनीमत रही कि घटना के समय गौशाला में नहीं बंधे थे पशु

नेरचौक : अजय सूर्या /

लोअर पंचायत रिवालसर के धार गलू गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक दो मंजिला कच्ची स्लेटपोश गौशाला में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरी गौशाला को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में भवन जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में गौशाला मालिक तुलसी देवी पत्नी बेली राम को करीब 60 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है

जानकारी के अनुसार, आग लगने के समय गौशाला में कोई पशु नहीं बंधा हुआ था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यदि उस समय गौशाला में पशु मौजूद होते तो नुकसान और भी गंभीर हो सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। हालांकि, दमकल कर्मियों के पहुंचने तक आग गौशाला को काफी नुकसान पहुंचा चुकी थी और पूरी इमारत जलकर राख हो गई।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश

जसूर में दिवाली पर अस्थायी दुकानों से 300 रुपये वसूली का मामला गरमाया, स्थानीय व्यापारियों में रोष

प्रदेश के 12 स्टोन क्रशरों की कटेगी बिजली सप्लाई, कांगड़ा के 10 क्रशर कार्रवाई के दायरे में

15 नवंबर को नूरपुर में होगी राष्ट्रीय स्तर की मैराथन

ढसोली के कन्याट ट्यूबवेल पर चोरों का धावा, ताला तोड़कर मोटर खोलने का प्रयास; तारें तोड़ीं

श्री बृजराज स्वामी मंदिर में अन्नकूट भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़