कुम्मी में आगजनी से दो भाइयों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, गोशाला जलकर राख

 कुम्मी में आगजनी से दो भाइयों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, गोशाला जलकर राख

दो दुधारू गायें बुरी तरह झुलसीं, सूखा चारा और पराल भी राख; करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान


नेरचौक : अजय सूर्या /

 बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत कुम्मी के घट्टा गांव में 8 नवंबर की रात आगजनी की घटना से एक ही परिवार के दो भाइयों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। आग लगने से उनकी गोशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि अंदर बंधी दो दुधारू गायें बुरी तरह झुलस गईं। इसके अलावा पशुओं के लिए रखा सूखा घास, चारा और पराल भी आग की भेंट चढ़ गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस घटना में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलने के बाद 9 नवंबर की सुबह ग्राम पंचायत कुम्मी के प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और नुकसान की रिपोर्ट तैयार की। रिपोर्ट के अनुसार इस आगजनी से सुनीता देवी पत्नी स्वर्गीय श्याम लाल और लुदर दत्त के परिवार प्रभावित हुए हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं और दूध बेचने तथा खेतीबाड़ी के सहारे अपने परिवारों का पालन-पोषण करते हैं। ऐसे में गोशाला के जलने और दुधारू गायों के झुलसने से उनके सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

ग्राम पंचायत के उपप्रधान राजकुमार और वार्ड सदस्य ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन मौके पर पहुंचकर नुकसान का उचित आकलन करवाए और आपदा राहत नियमों के तहत प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद उपलब्ध करवाए, ताकि इस मुश्किल घड़ी में उन्हें राहत मिल सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत दो आवेदकों को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने पर मंजूरी 

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

योगा प्रतियोगिता में त्रियंवक तिवारी ने जीते दो गोल्ड मेडल

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की बहाली का रास्ता साफ

9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित

स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री सुरक्षित बचाए गए

सेवा, संकल्प अभियान के तहत मरीजों को बांटे फल