स्वच्छ पालमपुर बनाने में सफाई कर्मचारियों की भूमिका अतुलनीय- आशीष बुटेल

 स्वच्छ पालमपुर बनाने में सफाई कर्मचारियों की भूमिका अतुलनीय- आशीष बुटेल

सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए आयोजित कार्यक्रम में बोले बिधायक

नगर निगम परिवार का हिस्सा हैं सफाई कर्मचारी, शहर को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान


पालमपुर, 


पालमपुर को प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने में दिन-रात मेहनत करने वाले सफाई मित्रों का योगदान सराहनीय है। सुबह-सवेरे जब पूरा शहर सो रहा होता है, तब ये कर्मचारी सड़कों और गलियों की सफाई में जुट जाते हैं। नगर निगम का प्रत्येक सफाई कर्मचारी हमारे परिवार का हिस्सा है और उनके मान-सम्मान व कल्याण का पूरा ध्यान रखना हमारी प्राथमिकता है। पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने नगर निगम पालमपुर के सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए आज आयोजित कार्यक्रम में ये बात कही। 



उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन सफाई कर्मचारियों को हर संभव सुविधा, सुरक्षा उपकरण और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पालमपुर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाए रखने में हमारे सफाई कर्मचारियों का योगदान अतुलनीय है। वे केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि नगर निगम परिवार के अभिन्न और महत्वपूर्ण सदस्य हैं। सफाई कर्मचारियों के लिए समय समय पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सुरक्षा उपकरण किट आदि भी सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु वितरित किए जाते रहे हैं।  


बुटेल ने यह भी कहा कि आम नागरिकों को भी स्वच्छता बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों का सहयोग करना चाहिए और कचरे का सही निष्पादन कर शहर को स्वच्छ रखने में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।


विधायक ने कहा कि संभवत पालमपुर नगर निगम एकमात्र ऐसा नगर निगम है जहां संचित कचरा (पुराना कचरा) नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के सत्ता में आते ही करीब तीन साल का संचित कचरा नष्ट किया और नया कचरा समय समय पर नष्ट किया जा रहा है। इस कार्य में भी सफाई कर्मचारियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


कार्यक्रम के अवसर पर विधायक ने सफाई कर्मचारियों को विभिन्न सामग्री बतौर उपहार वितरित भी किए। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारियों को दिपावली की शुभकामनाएं प्रेषित की। 


नगर निगम की महापौर राधा सूद ने इस दौरान विधायक का कार्यक्रम में आगमन पर आभार जताया। उन्होंने भी सफाई कर्मचारियों को परिवार का हिस्सा बताया और उनकी भूमिका को रेखांकित किया।


इस अवसर पर नगर निगम की उपमहापौर नीलम मलिक, आयुक्त नेत्रा मेती, संयुक्त रमेश कुमारा, अधिशाषी अभियंता अभिनव सकलानी सहित विभिन्न पार्षद अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

डमटाल क्षेत्र में व्यक्ति पर हमला कर घायल करने के मामले में मुख्य आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया

प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जगदेव ठाकुर के आवास पर बनी रणनीति