राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ
पालमपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर (CBSE) में आज सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम पालमपुर की महापौर श्रीमती राधा सूद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राधा सूद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जीवन में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के महत्व और योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि NSS विद्यार्थियों में सेवा भाव, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा दूसरों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज चौहान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा सात दिवसीय विशेष शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शिविर के दौरान स्वयंसेवी विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता अभियान, श्रमदान, जागरूकता गतिविधियों और अन्य सामाजिक सेवा कार्यों में भाग लिया जाएगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में समाज सेवा, सहयोग और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें