RCFC बचाओ आंदोलन के 66वें दिन किसान सभा ने संभाला मोर्चा, शिफ्टिंग नोटिफिकेशन रद्द करने की मांग

 RCFC बचाओ आंदोलन के 66वें दिन किसान सभा ने संभाला मोर्चा, शिफ्टिंग नोटिफिकेशन रद्द करने की मांग

किसान सभा ने चेताया—मांग पूरी नहीं हुई तो गांव-गांव में किसानों को लामबंद कर तेज किया जाएगा संघर्ष



अजय सूर्या मंडी जोगिंदर नगर। जोगिंदर नगर स्थित क्षेत्रीय सुविधा एवं सह-सुविधा केंद्र (RCFC) को सोलन शिफ्ट करने की अधिसूचना रद्द करवाने की मांग को लेकर जारी क्रमिक भूख हड़ताल शनिवार को 66वें दिन में प्रवेश कर गई। इस दौरान हिमाचल किसान सभा के एक बड़े जत्थे ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया और भूख हड़ताल पर बैठे लोगों के साथ धरना दिया।


किसान सभा की चौंतड़ा क्षेत्रीय कमेटी के अध्यक्ष सुदर्शन वालिया, लांगणा क्षेत्रीय कमेटी के प्रधान मनीष शर्मा, बीडीसी सदस्य एवं किसान सभा की नेत्री इंदिरा देवी, भैरू इकाई की प्रधान विद्या देवी सहित नम्रता देवी, रेणू देवी, संतोष कुमारी और सुरेश ठाकुर ने आंदोलन में भाग लिया। संघर्ष समिति के महासचिव अजय ठाकुर ने किसान सभा के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए विशेष रूप से महिलाओं के योगदान के लिए आभार जताया।


इस अवसर पर किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष एवं संघर्ष समिति के संयोजक कुशाल भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि किसान सभा इस आंदोलन के पहले दिन से साथ खड़ी है। जब तक RCFC को सोलन शिफ्ट करने की अधिसूचना रद्द नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी पैरवी करने तथा केंद्र सरकार से इस प्रतिष्ठित संस्थान को किसी भी सूरत में जोगिंदर नगर से शिफ्ट न करने की मांग की। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि खेती का काम समाप्त होते ही गांव-गांव में किसानों को लामबंद कर आंदोलन तेज किया जाएगा।


केंद्रीय आयुष मंत्री से बातचीत को बताया सकारात्मक


संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरुशरण परमार, संयोजक कुशाल भारद्वाज, महासचिव अजय ठाकुर, मुख्य सलाहकार ज्ञान चंद ठाकुर, बीडी बहल, बृज गोपाल अवस्थी, उपाध्यक्ष लाभ सिंह ठाकुर, दमनदीप सिंह और सचिव कर्म चंद ने संयुक्त बयान में कहा कि केंद्रीय आयुष मंत्री के साथ हाल ही में हुई बातचीत सकारात्मक रही है। समिति को उम्मीद है कि मंत्री अपने आश्वासन पर अमल करते हुए जोगिंदर नगर सहित मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, चंबा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के लोगों के साथ-साथ अन्य राज्यों के लाभार्थी किसानों के हितों का भी ध्यान रखेंगे।


समिति ने सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि जनता के धैर्य की परीक्षा न ली जाए और उसे उग्र आंदोलन के लिए मजबूर न किया जाए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश