खेल युवाओं को नशे से दूर रखने और उज्ज्वल भविष्य बनाने का सशक्त माध्यम : प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

खेल युवाओं को नशे से दूर रखने और उज्ज्वल भविष्य बनाने का सशक्त माध्यम : प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा स्टेडियम पालमपुर में जिला स्तरीय अंडर-18 वालीबॉल ट्रायल में लगभग 150 खिलाड़ियों ने लिया भाग


शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा स्टेडियम, पालमपुर में आज जिला कांगड़ा वालीबॉल एसोसिएशन के सौजन्य से अंडर-18 वालीबॉल चैंपियनशिप के लिए ट्रायल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिला कांगड़ा के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 150 लड़के एवं लड़कियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से जिला स्तर पर 14 खिलाड़ियों का चयन किया जाना है।

इस चयन प्रक्रिया की अगली कड़ी में हिमाचल प्रदेश के 12 किलो से 14 -14 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसके पश्चात 14 से 16 नवंबर वंगाणा में चयनित खिलाड़ियों के बीच होने वाली प्रतिस्पर्धा के आधार पर राष्ट्रीय टीम के लिए 14 खिलाड़ियों का आगे चयन किया जाना प्रस्तावित है।

ट्रायल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार को इस पूरी चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी जिला कांगड़ा वालीबॉल एसोसिएशन के महामंत्री, भवारना ब्लॉक समिति के पूर्व में अध्यक्ष रहे एवं स्वच्छ भारत मिशन के निवर्तमान प्रदेश संयोजक श्री संजीव राणा ने दी।

इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने ट्रायल में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम ही नहीं हैं, बल्कि युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं।

उन्होंने संजीव राणा द्वारा दी गई जानकारी का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्व में आयोजित ऐसे ट्रायल और खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से इस क्षेत्र के लगभग 27 युवा व युवतियों ने अपनी प्रतिभा के दम पर खेल जगत में पहचान बनाई है तथा खेल कोटे के माध्यम से पुलिस, सेना सहित अन्य सेवाओं में स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि यदि युवाओं को सही मार्गदर्शन, उचित अवसर और प्रोत्साहन मिले, तो खेल उनके उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बन सकते हैं।

पूर्व विधायक ने कहा कि जब वह विधायक थे, उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में तीन प्रतिशत खेल कोटा प्रदान करने का प्रावधान किया गया था। इसका उद्देश्य प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के साथ-साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना था।

उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें जिला, प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे खेल भावना, मेहनत और अनुशासन को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं तथा अपने माता-पिता, क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करें।

अपने संबोधन के अंत में प्रवीन कुमार ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प सामने रखा है। इस राष्ट्रीय मुहिम को सफल बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशे की लत ने अनेक युवाओं के जीवन और उनके परिवारों को बुरी तरह प्रभावित किया है। नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को बर्बाद करता है, बल्कि पूरे परिवार की खुशियां भी छीन लेता है।

उन्होंने कहा कि खेल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का एक प्रभावी माध्यम हैं। यदि युवा खेलों से जुड़ेंगे, तो उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होगी। इसलिए हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि नशे के विरुद्ध जन-जागरण की अलख जगाएं, युवाओं को खेलों से जोड़ें और इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए मिलकर प्रयास करें।

पालमपुर के शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा स्टेडियम में आयोजित अंडर-18 वालीबॉल ट्रायल प्रतियोगिता के अवसर पर चयनकर्ता सुनील शर्मा, अमित राणा, दीपक शकलानी, नीरज शर्मा, राकेश बरबाल एवं रविंद्र राणा तथा जिला कांगड़ा वालीबॉल एसोसिएशन के महामंत्री संजीव राणा चोधरी चुनी लाल , अश्विनी राणा व ट्रायल प्रतिभागी लड़कियों की टीम के साथ पूर्व विधायक प्रवीन कुमार।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

नूरपुर विद्युत मंडल के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सप्लाई वंद रहेगी 27 अक्टूबर को