जालंधर में परशुराम जन्मोत्सव की तैयारी शुरू
जालंधर में परशुराम जन्मोत्सव की तैयारी शुरू समस्त सनातन जगत के आराध्य भगवान विष्णु जी के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती के शुभ अवसर पर भगवान परशुराम जयंती महोत्सव कमेटी की ओर से इस वर्ष 21 अप्रैल को श्री राम चौक कंपनी बाग से आयोजित की जा रही। शोभायात्रा के संबंध तृतीय बैठक का आयोजन श्री शिव शक्ति मंदिर बैंक एन्क्लेव में किया गया, जिसमें नगर की विभिन्न धार्मिक तथा सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान की घोषणा की। कमेटी के संस्थापक पं केवल कृष्ण शर्मा और स्वागताध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने कहा कि समस्त शस्त्र एवं शास्त्र के ज्ञाता भगवान परशुराम जी ने सनातन संस्कृति के वैभव को बढ़ाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों तथा युवा वर्ग को अपने पर्वों में उत्साह पूर्वक भाग लेने के लिए उत्साहित करना चाहिए ताकि उन्हें वैदिक सनातन संस्कृति तथा इसके इतिहास का समुचित ज्ञान हो। इस अवसर पर मन्दिर कमेटी के महासचिव पं अशोक शर्मा तथा उप-प्रधान पं. मोहनलाल शर्मा तथा पुजारी पं कमलेश शास्त्री ने आए हुए महानुभावों का स्वागत किया तथा और उनके द्...