जालंधर में परशुराम जन्मोत्सव की तैयारी शुरू

जालंधर में परशुराम जन्मोत्सव की तैयारी शुरू

समस्त सनातन जगत के आराध्य भगवान विष्णु जी के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती के शुभ अवसर पर भगवान परशुराम जयंती महोत्सव कमेटी की ओर से इस वर्ष 21 अप्रैल को श्री राम चौक कंपनी बाग से आयोजित की जा रही। शोभायात्रा के संबंध तृतीय बैठक का आयोजन श्री शिव शक्ति मंदिर बैंक एन्क्लेव में किया गया, जिसमें नगर की विभिन्न धार्मिक तथा सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान की घोषणा की।

कमेटी के संस्थापक पं केवल कृष्ण शर्मा और स्वागताध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने कहा कि समस्त शस्त्र एवं शास्त्र के ज्ञाता भगवान परशुराम जी ने सनातन संस्कृति के वैभव को बढ़ाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों तथा युवा वर्ग को अपने पर्वों में उत्साह पूर्वक भाग लेने के लिए उत्साहित करना चाहिए ताकि उन्हें वैदिक सनातन संस्कृति तथा इसके इतिहास का समुचित ज्ञान हो।

इस अवसर पर मन्दिर कमेटी के महासचिव पं अशोक शर्मा तथा उप-प्रधान पं. मोहनलाल शर्मा तथा पुजारी पं कमलेश शास्त्री ने आए हुए महानुभावों का स्वागत किया तथा और उनके द्वारा भगवान परशुराम जयन्ती शोभा यात्रा में बढ़ चढ़ कर भाग लेने तथा पूर्ण सहयोग प्रदान करने की घोषणा की। बैठक में एडवोकेट रमन शर्मा, नीरज शर्मा, केबी श्रीधर, राजेश वर्मा, विनोद शर्मा ने विचार प्रस्तुत कर पूर्ण सहयोग प्रदान करने की घोषणा की। इस अवसर पर बैठक में सुरिन्दर घई, इन्द्र पाल चोपड़ा, यश पहलवान, विजय सेठी कमलजीत मलहोत्रा वन्दना मेहता शामिल हुए।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ आर एंड आर, काजल की पैरवी पर सरकार का बड़ा ऐलान

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा

पुलिस ने 7.73 ग्राम चिट्टा किया बरामद

ग्राम पंचायत मैरा में 2 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड़ के गांव झलूंह में 77 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया