औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में द्वितीय श्री श्याम महोत्सव मनाया गया

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में द्वितीय श्री श्याम महोत्सव मनाया गया



 नालागढ़: पवन कुमार / भजन गायक कन्हैया मित्तल ने एक से बढ़ कर एक भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजन संध्या में खाटू श्याम के पुजारी हर्षवर्धन चौहान ने भी शिरकत की।

बद्दी के दशहरा मैदान में हुए कार्यक्रम में जब कन्हैया मित्तल ने भजन सुनाना शुरू किए तो लोग भजनों की धुन पर थिरकने लगे। शुरुआत झारखंड के रामगढ़ की गायिका श्वेता अग्रवाल ने की। इसके बाद कन्हैया मित्तल ने भजन सुनाए। बद्दी के तायल परिवार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में भजन संध्या के साथ साथ भंडारे का भी आयोजन किया था। वहीं व्यवस्था सही रहे इसे लेकर पुलिस ने कड़े इंतजाम किए थे।

कन्हैया मित्तल ने जो राम को लाए है, राधे-राधे, खाटू वाले लेने आए रिंगस के उस मोड़, घोटा-घोटा बाली जी का घोटा, मेरे श्याम, राम सीता राम समेत दर्जनों भजन सुनाए। वहीं कोलकाता के राज पारीक ने भी मंच संभाला और अपने सुंदर भजनों से दशकों को देर रात तक बांधे रखा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हरियाणा के पिंजौर निवासी अमित और नीलम अग्रवाल ने सहयोग किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन