अधिक से अधिक लोगों को मिलेट्स के बारे में करें जागरूक - उपायुक्त

 अधिक से अधिक लोगों को मिलेट्स के बारे में करें जागरूक - उपायुक्त


ऊना कृषि विभाग, डीआरडीए, आईसीडीएस और आतमा प्रौजेक्ट मिलेट्स के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें ताकि लोग इस अपनी डाईट में शामिल करें। यह जानकारी उपायुक्त राघव शर्मा ने संबंधित विभागों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि पूर्व में भारत में मिलेट्स जिसमें बाजरा, ज्वार, कोदरा, रागी आदि प्रमुख अनाज़ होते थे लेकिन वर्तमान में लोगों ने इनका उपयोग करना छोड़ दिया और किसानों ने भी इन अनाज़ों की खेती करना बंद कर दिया। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे जिला की सभी कृषि सखियों के लिए मिलेट्स के बारे में जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण शिवरों का आयोजन करें ताकि वह अपने-अपने क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा लोगांे को मिलेट्स के बारे में जानकारी उपलब्ध करवा सकें।

उन्होंने आतमा प्रोजैक्ट के अधिकारियों से कहा कि वे पंचायत स्तर तक एक बीघा भूमि पर मिलेट्स की खेती के प्रदर्शनी स्थल बनाएं ताकि ग्रामीण स्तर पर किसानों का मिलेटृस की खेती करने की ओर रूझान बढ़ सके।

उपायुक्त ने एकीकृत बाल विकास परियोजना अधिकारी से कहा कि जिला की समस्त आंगनबाड़ी वर्करों को मिलेट्स के महत्व बारे अवगत करवाएं तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलेट्स से संबंधित अनाज़ को भी उगाएं ताकि आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलेट्स गार्डन बनाएं। उन्होंने कहा कि आईसीडीएस के माध्यम से आयोजित होने वाले पोषण माह के दौरान लगने वाले शिवरों में भी मिलेट्स से तैयार व्यंजनों को भी प्रदर्शित करें ताकि इससे भी लोग प्रेरित हो सके।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

विद्युत आपूर्ति सप्लाई बंद रहेगी 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

56 वार लगातार हर बार अंगद की भूमिका निभा रहे हैं दर्शन कुमार

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को