24 अप्रैल को चंबा से जुम्हार रूट पर शुरू होगी बस सेवा:विधायक नीरज नैय्यर

 ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सेवा को बनाया जा रहा सुदृढ़ : विधायक नीरज नैय्यर

24 अप्रैल को चंबा से जुम्हार रूट पर शुरू होगी बस सेवा


चंबा: जितेन्द्र खन्ना /

चंबा सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने बताया है कि विधानसभा क्षेत्र चंबा के ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सेवा को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हर छोर को बेहतर रोड़ कनेक्टिविटी एवं परिवहन सेवा प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सेवा को सुदृढ करना उनकी विशेष प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के दृष्टिगत चंबा से जुम्हार रूट पर परिवहन निगम की बस सेवा को 24 अप्रैल( सोमवार को )को शुरू कर दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि यह बस प्रतिदिन सायः 5:45 बजे चंबा से जुम्हार के लिए रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 8:15 बजे वहां से चंबा वापिस आएगी। उन्होंने कहा कि इस बस सेवा के चलने से जुम्हार तथा आसपास क्षेत्रों के सैकड़ो लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी । उन्होंने यह भी बताया कि इस रूट पर बस सेवा कोरोना काल के समय से बंद पड़ी थी जिसे लोगों की सुविधा के दृष्टिगत पुनः बहाल किया गया है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश के लोगों को आरामदायक यात्रा के साथ बस अड्डों पर आधुनिकतम सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

पंजाब सरकार के DA फैसले के बाद हिमाचल के कर्मचारियों को भी घोषणा का इंतजार