आउटसोर्स कर्मचारियों को भर्ती करने वाली तकरीबन 110 कंपनियां संदेह के घेरे में, विजिलेंस की जांच शुरू

आउटसोर्स कर्मचारियों को भर्ती करने वाली तकरीबन 110 कंपनियां संदेह के घेरे में, विजिलेंस की जांच शुरू 


फर्जी कंपनियां बिना सांठगांठ के नहीं पनप सकती हैं। ये कंपनियां कई साल से कमीशन ले रही हैं। इनके संचालक कौन हैं, इन्हें यह काम कब और किस सरकार के कहने पर मिला और इनके जीएसटी नंबर समेत सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।  

कुल 125 में से सिर्फ 15 कंपनियों ने अपना रिकॉर्ड जमा कराया। 110 कंपनियां रिकॉर्ड नहीं दे पाई थीं। प्रदेश में सरकारी विभागों, निगमों, बोर्डों और विश्वविद्यालयों में 27,633 आउटसोर्स कर्मचारी पिछले कई वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं।  

विधानसभा में भी आउटसोर्स पर कर्मचारियों को रखने वाली एक कंपनी का मामला उठा था। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी इस कंपनी के खिलाफ जांच करने की बात कही है। इसी कड़ी में अब विजिलेंस ने कंपनियों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में आउटसोर्स पर कर्मचारियों को भर्ती करने वाली कंपनियों का रिकॉर्ड मांगा गया था। कंपनियां बीते कई सालों से प्रदेश सरकार से करोड़ों रुपये का कमीशन वसूल रही हैं। लोगों ने भी विजिलेंस को इसकी शिकायत कर रखी है। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

लोकतंत्र के महापर्व में सभी बने सहयोगी, एक जून को करें मतदान-सुमित खिमटा

स्वतंत्र-निष्पक्ष चुनावों के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा राज्य कर एवं आबकारी विभाग -डॉ. यूनुस

श्री ब्राह्मण सभा की बैठक रोशन विहार शिव मंदिर में सभा के विस्तार तथा नव वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने हतु हुई

धमेटा क्षेत्र की जनता  ने महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज धमेटा हस्पताल में मांगी सुबिधाएँ

ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल सुजानपुर में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

हमारा विधायक काम कर्ता है, झूठे नारे नहीं लगवाता