राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल द्वारा किन्नौर जिला के रा.व.मा.पा. कल्पा में आयोजित किया गया परिचय अभ्यास

 राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल द्वारा किन्नौर जिला के रा.व.मा.पा. कल्पा में आयोजित किया गया परिचय अभ्यास🙏


राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) द्वारा किन्नौर जिला में इन दिनों प्राकृतिक एवं मानवजनिक आपदाओं के समय त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए जिला के विभिन्न स्थानों में परिचय अभ्यास आयोजित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (रा.व.मा.पा) कल्पा में एनडीआरएफ के दल द्वारा किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए परिचय अभ्यास आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय के अध्यापकों व विद्यार्थियों को आपदा की स्थिति में किए जाने वाले राहत कार्यों की तैयारियों को सुदृढ़ करने तथा आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों और कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर एनडीआरएफ के दल द्वारा एक माॅक ड्रील भी आयोजित की गई जिसमें एक नाटकीय आपदा द्वारा उपस्थित अध्यापकों व विद्यार्थियों को आपदा से निपटने बारे जानकारी दी गई।

उल्लेखनीय है कि एनडीआरएफ का यह दल 24 अप्रैल से 06 मई, 2023 तक किन्नौर जिला का सघन दौरा कर रहा है। इस दौरान वह जिला के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित उद्योगों, अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, महत्वपूर्ण भवनों, सड़कों और पुलों इत्यादि की पहचान कर आपदा के समय त्वरित राहत कार्यों, उपकरणों एवं भौगोलिक परिस्थितियों का आंकलन करेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन