अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने सुबह मोगा से किया गिरफ्तार, उसे असम के डिब्रूगढ़ ले जाया जा सकता

अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस ने आज सुबह मोगा से किया गिरफ्तार, उसे असम के डिब्रूगढ़ ले जाया जा सकता है

पंजाब के मोगा में गुरुद्वारे में वारिस पंजाब डे के अमृतपालसिंह के पहले के दृश्य

 उसे पंजाब पुलिस ने आज सुबह मोगा से गिरफ्तार किया और उसे असम के डिब्रूगढ़ ले जाया जा सकता है।

वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल ने खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर किया है। अमृतपाल के आत्मसमर्पण के बाद पुलिस का सर्च अभियान थम गया है। 

अमृतपाल की गिरफ्तारी 36वें दिन हो सकी है। हालांकि पुलिस ने अभी तक अमृतपाल के पकड़े जाने को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन सूत्रों ने बताया कि अमृतपाल मोगा पुलिस की हिरासत में है। अमृतपाल को भी असम के डिब्रूगढ़ जेल में ही भेजा जा रहा है।

अमृतपाल सिंह मोगा में एक दिन पहले ही आ गया था। बताया जा रहा है कि रविवार को उसने यहां एक बड़ी सभा की। लोगों को भाषण दिया और बड़े ही नाटकीय ढंग से पुलिस के सामने सरेंडर किया। इसे पुलिस की बड़ी नाकामी ही कहेंगे कि उसने सभी कर डाली और पुलिस को इसका भनक तक नहीं लगी।

14 अप्रैल बैशाखी के दिन पूरे कयास लगाए जा रहे थे कि अमृतपाल सरेंडर कर सकता है लेकिन नहीं आया। केंद्रीय एजेंसियां लगीं, खुफिया एजेंसियां लगाई गईं और लगभग 20 हजार पुलिसवाले लगाए गए लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी पर शिकंजा कसने पर वह टूट गया और उसने सरेंडर किया।

तीन दिन पहले ही अमृतपाल की पत्नी को लंदन जाने से रोका गया था। उसे अमृतसर एयरपोर्ट से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। इसे लेकर पंजाब में सियासत तेज हो गई थी। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भगोड़े अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर को परेशान करने और अपमानित करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की आलोचना की थी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार