आपदा प्रबन्धन के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे-आर.के. गौतम

 आपदा प्रबन्धन के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे-आर.के. गौतम🙏


नाहन उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने कहा कि संभावित आपदा से निपटने के लिए आम जन को आपदा प्रबन्धन से सम्बन्धित जरूरी जानकारियां समय-समय पर दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आपदा के समय यदि हम सब सतर्क रहें और जरूरी एहतियात बरतें तो जान और माल के नुकसान को कम किया जा सकता है।

  उपायुक्त सोमवार को नाहन में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और जिला आपदा प्रबन्धन अभिकरण के संयुक्त तत्वावधान में सिरमौर जिला में 10 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आयोजित क्षेत्र परिचय अभ्यास (एरिया फैमिलियेराइजेशन एक्सरसाईज) कार्यक्रम के समापन अवसर पर बोल रहे थे।

  उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र परिचय अभ्यास कार्यक्रम में विभिन्न उद्योगों, स्कूलों, पंचायतों आदि क्षेत्रों में आपदा के सम्बन्ध में जागरूकता अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र परिचय अभ्यास कार्यक्रम में एनडीआरएफ के जवानों ने जिला की भौगोलिक स्थिति, संवेदनशील क्षेत्र, अस्पताल, स्कूल आदि का सर्वे किया तथा आपातकाल प्रबन्धन से सम्बन्धित जरूरी सूचनाएं भी एकत्रित की और इससे जिला में संभावित आपदा से निपटने में बहुत सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि जिला के विभिन्न विकास खंडों के तहत स्कूलांे और कॉलेजों में एनडीआरएफ की टीमों द्वारा शीघ्र ही जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को भी आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में स्कूल सेफटी अभियान के तहत आपदा प्रबन्धन को भी शामिल करने के लिए कहा ताकि आपदा के दौरान बरते जाने वाले जरूरी ऐहतियात की जानकारी विद्यार्थियों को मिल सके।


  उपायुक्त ने बताया कि एनडीआरएफ के जवानों द्वारा क्षेत्र परिचय कार्यक्रम 10 अप्रैल से लेकर 12 अप्रैल तक संगड़ाह उप मंडल, 13 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक पांवटा उप मंडल, 16 अप्रैल से लेकर 18 अप्रैल तक कफोटा उप मंडल, 19 अप्रैल से लेकर 21 अप्रैल तक शिलाई उप मंडल तथा 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक संगड़ाह उप मंडल में आयोजित किये गए। इस दौरान एनडीआरएफ की टीमों ने कालाआम और पांवटा क्षेत्र के विभिन्न उद्योगों के अलावा जिला की पंचायतों और स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किये।

आर.के. गौतम ने क्षेत्र परिचय अभ्यास कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एनडीआरएफ की टीम को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में आपदा प्रबन्ध के तहत अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर एनडीआरएफ 14वीं बटालियन नूरपूर के निरीक्षक आनंद कुमार, हैड कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार, रजनीश के अलावा जिला आपदा प्रबन्धन समिति के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

हिमाचल में रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रखीं तीन अहम मांगें

राज्य स्तरीय अट्या-पट्या चैंपियनशिप में रिवालसर स्कूल का दबदबा, सब-जूनियर वर्ग में दोनों खिताबों पर कब्जा

फतेहपुर की जनसमस्याओं को लेकर जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में निकली रोष रैली, 300 लोगों ने बुलंद की आवाज