हिमाचल में कई विभागों में तैनात दैनिक वेतन भोगी व कंटीजेंट वर्कर पेड वर्करों को भी रेगुलर करने की अधिसूचना जारी

हिमाचल में कई विभागों में तैनात दैनिक वेतन भोगी व कंटीजेंट वर्कर पेड वर्करों को भी रेगुलर करने की अधिसूचना जारी


हिमाचल के सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारी पिछले करीब एक माह से रेगुलर होने का इंतजार कर रहे हैं। आम तौर पर प्रदेश सरकार मार्च और सितंबर में कर्मचारियों को नियमित करती है। सरकार ने इस बारे में इस संबंध में बजट में घोषणा की थी। लेकिन अभी तक इन कर्मचारियों को रेगुलर नहीं किया गया था. इस तरह दो साल का कार्यकाल पूरा कर चुके अनुबंध कर्मचारियों को 31 मार्च को रेगुलर करने के आदेश दिए जाने थे, लेकिन अप्रैल में भी अनुबंध कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया था. अब सरकार ने इन कर्मचारियों को रेगुलर करने का फैसला लिया है।


दो साल पूरा कर चुके अनुबंध कर्मचारियों को रेगुलर कर दिया है. सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है, इसके साथ सरकार चार साल की सेवाएं पूरा कर चुके दैनिक वेतनभोगियों को रेगुलर किया गया है। राज्य सरकार ने 31 मार्च तक दो वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित कर दिया है। इसके अतिरिक्त 30 सितंबर को दो वर्ष का सेवाकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों की सेवाओं को भी इस तिथि के बाद नियमित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है और सरकार ने कर्मचारियों को लाभान्वित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की विकट वित्तीय स्थिति के बावजूद प्रदेश सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता पहले ही जारी किया जा चुका है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने एनपीएस कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल कर कर्मचारियों की लंबित मांग को भी पूरा किया है. इस निर्णय से 1.36 लाख कर्मचारियों को लाभ पहुंचा है। यह निर्णय राज्य के विकास में अहम योगदान देने वाले सभी कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा और सम्मानित जीवन जीने का अधिकार प्रदान करेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए मानवीय दृष्टिकोण से फैसले ले रही है।

हिमाचल में कई विभागों में तैनात दैनिक वेतन भोगी व कंटीजेंट वर्कर पेड वर्करों को भी रेगुलर करने की अधिसूचना जारी कर दी गई हैं। दैनिक वेतन भोगी कर्मी व कंटीजेंट पेड वर्करों को चार साल के बाद नियमित किया जाता है। ये कर्मचारी भी काफी समय से रेगुलर होने इंतजार कर रहे थे। इसके बाद अब विभागों तैनात दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी भी रेगुलर हो जाएंगे. हालांकि इनको तभी रेगुलर किया जाएगा जबकि इन्होंने कैलेंडर ईयर में 240 दिन सेवाएं दी हैं। हालांकि इनको नियमित सेवाएं इनके रेगुलर आदेश जारी होने के बाद मानी जाएंगी।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन