विधानसभा अध्यक्ष ने चंबा बार काउंसिल व ज़िला प्रशासन के अधिकारियों के साथ की बैठक

 विधानसभा अध्यक्ष ने चंबा बार काउंसिल व ज़िला प्रशासन के अधिकारियों के साथ की बैठक 

चंबा बार काउंसिल की सभी आवश्यकताओं को पूरा करने का दिया आश्वासन  

जल्द मिलेगी कैंटीन, लाइब्रेरी और पार्किंग सुविधा

चंबा : जितेन्द्र खन्ना/🙏


विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज चंबा बार काउंसिल की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर बार काउंसिल और ज़िला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की । 

इस दौरान चंबा बार काउंसिल की विभिन्न समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन देते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने पूर्व में अधिवक्ता और चंबा बार काउंसिल के सदस्य के रूप में किए गए कार्यों की स्मृतियों को भी ताजा किया । 

विधानसभा अध्यक्ष ने बार काउंसिल द्वारा रखी गई मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन देते हुए कहा कि अधिवक्ताओं की सभी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जल्द कैंटीन सुविधा, लाइब्रेरी, पार्किंग व्यवस्था और न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं को बैठने की उचित व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी । 

उन्होंने यह भी कहा कि ज़िला मुख्यालय चंबा में जीरो प्वाइंट के समीप मिनी सचिवालय भवन का निर्माण प्रस्तावित है । इसमें लोगों की सुविधा के लिए सभी विभागीय कार्यालय लाए जाएंगे । मिनी सचिवालय भवन निर्मित होने से न्यायालय परिसर के समीप अधिवक्ताओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवा दी जाएंगी । 

इस दौरान विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि


चंबा शहर में ज्यादा भीड़ की स्थिति के दृष्टिगत रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से विभिन्न कार्यों की रूपरेखा को तैयार किया गया है । इसके तहत पुराने बस स्टैंड के समीप उपलब्ध विभिन्न विभागीय भूमि में पार्किंग निर्माण की कार्य योजना को तैयार किया गया है । इसके साथ चंबा शहर को हल्के वाहनों के परिचालन के लिए भी तीन-चार वैकल्पिक सड़क मार्ग बनाए जा रहे हैं । 

इससे पहले चंबा बार काउंसिल के अध्यक्ष अधिवक्ता मदन रावत ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का स्वागत किया । 

बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता डीपी मल्होत्रा ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा । कार्यवाही का संचालन अधिवक्ता लतीफ मोहम्मद ने किया। 

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार भारद्वाज, अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित 

मैहरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान, एसडीएम अरुण शर्मा सहित बार कौंसिल चंबा के सदस्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ आर एंड आर, काजल की पैरवी पर सरकार का बड़ा ऐलान

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

ग्राम पंचायत मैरा में 2 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा

पुलिस ने 7.73 ग्राम चिट्टा किया बरामद

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिद्धपुरघाड़ के गांव झलूंह में 77 वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया