सुमित खिमटा ने आज शुक्रवार को उपायुक्त सिरमौर का पदभार संभाल लिया है।

 नाहन 28 अप्रैल। सुमित खिमटा ने आज शुक्रवार को उपायुक्त सिरमौर का पदभार संभाल लिया है। वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी श्री खिमटा इससे पूर्व उपायुक्त लाहौल-स्पिति के पद पर तैनात थे।


उपायुक्त ने कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रदेश सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों योजनाओं और निर्देशों को सही परिप्रेक्ष्य के साथ तीव्रता के जिला में लागू करना है। उन्होंने कहा कि क्षमता, जवाबदेवी, पारदर्शिता के तीन मूल सिद्धांतों अनुरूप वह कार्य करेंगें ।  

  उन्हांेने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध स्वास्थ्य और शिक्षण सेवाओं का लाभ सभी लोगों को मिले यह सुनिश्चित बनाया जाएगा साथ ही इन संस्थानों में ढांचागत सुविधायें विकसित की जाएंगी।  

उपायुक्त ने कहा कि जिला में हेलीपोर्ट, राजीव गांधी मॉडल स्कूल और इलैक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

  उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास की तरफ विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि जिला के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि वेल्फेयर एडमिनिस्ट्रेशन के तहत सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाएगा।

  सुमित खिमटा ने कहा कि आम जन के स्वास्थ्य के दृष्टिगत फूड सेफटी के मापदंडों को भी जिला में लागू किया जाएगा। इसके अलावा जनता के राजस्व सम्बन्धी कार्यों के समयबद्ध निपटारे किये जाएंगे।

  उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने पूर्व में विभिन्न प्रशासनिक व अन्य पदों पर कार्य करते हुए अपनी बेहतरीन सेवायें प्रदान की हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन