दिव्यांग महिला के साथ हुआ दुष्कर्म उस समय चला पता जब दिव्यांग महिला ने दिया नवजात शिशु को जन्म

दिव्यांग महिला के साथ हुआ दुष्कर्म उस समय चला पता जब दिव्यांग महिला ने दिया नवजात शिशु को जन्म 

पालमपुर: केवल कृष्ण / पंचरुखी के अंतर्गत एक पंचायत में दिव्यांग महिला जो कि ठीक ढ़ग से बातचीत भी नहीं कर सकती उसके साथ दुष्कर्म का मामला उस समय सामने आया जब दिव्यांग महिला ने बच्चे को दिया जन्म,दिव्यांग महिला को खाने देने गए भाई ने जब नवजात शिशु को देखा तो पांवों तले फिसली जमीन, पुलिस ने मामले की छानबीन आरंभ की

दिव्यांग महिला के भाई द्वारा पुलिस में दी शिकायत के अनुसार बहन की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। तब वह मानसिक व शारीरिक रूप से ठीक थी। उसके बाद उसके पति के साथ अनबन के कारण पति उसके साथ मारपीट करता था। जिस कारण मायके चली आई। उसके बाद उसका पति कभी अपने ससुराल नहीं आया। कुछ समय बाद महिला की मानसिक व शारीरिक स्थिति खराब होती चली गई। भाई ने दिव्यांग बहन को पुराने घर पर कुछ दूरी पर रखा था। तीन समय का खाना वहीं पर पहुंचा देता था।  

उसने बताया कि 21 तारीख सुबह जब सुबह नाश्ता देने गया उसने जब जन्म दिये नवजात शिशु को देखा तो उसके पांव तले से जमीन फिसल गई क्योंकि उसकी बहन एक बच्चे को जन्म दे चुकी थी। भाई ने बताया कि हमें जानकारी नहीं थी कि बहन गर्भवती है, आनन फानन में तुरंत इसकी सूचना पंचायत को दी गई  

 उप प्रधान ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाने को कहा, दिव्यांग के भाई ने गांव के दो व्यक्ति जो रिश्ते में आपस में पिता पुत्र हैं। उन पर शक जाहिर किया है कि उसकी बहन के साथ दुष्कर्म इन दोनों ने किया है। 

पंचरुखी पुलिस से ए.एस.आई. राजमल ने बताया कि महिला ठीक ढंग से बातचीत नहीं कर पा रही है। मामले की छानबीन जारी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन