भगवान परशुराम की जयंती पर फतेहपुर में निकाली गई शोभायात्रा ,भगवान परशुराम के पदचिन्हों पर चलने का दिया संदेश

भगवान परशुराम की जयंती पर फतेहपुर में निकाली गई शोभायात्रा ,भगवान परशुराम के पदचिन्हों पर चलने का दिया संदेश 


 फतेहपुर: वलजीत ठाकुर 

शनिवार को उपमण्डल फतेहपुर की ब्राह्मण परिषद द्वारा भगवान परशुराम की जयंती हाड़ा में बड़ी धूमधाम से मनाई गई ।

इससे पूर्व श्री नृसिंग मंदिर ठाकुरद्वारा से लेकर हाड़ा चौक तक भारी संख्या में उपस्थित लोगों द्वारा शोभायात्रा निकालते हुए भगवान परशुराम की जय हो का उदघोष भी किया ।

इस दौरान जानकारी देते हुए ब्राह्मण परिषद पदाधिकारी रजिंदर पाल शास्त्री ने बताया विश्व प्रसिद्ध श्री नृसिंग मंदिर ठाकुरद्वारा के महंत की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

उंन्होने सभी लोगों से आह्वान किया कि जिस तरह भगवान परशुराम ने बुराइयों का अंत करते हुए धर्म की रक्षा की है उसी तरह हम सब को भी अपने धर्म की रक्षा के लिए हमेशा अग्रसर रहना चाहिए ।

वहीं इस दौरान ब्राह्मण परिषद के सभी लोगों ने भगवान परशुराम द्बारा बताए गए मार्ग पर चलने का प्रण लिया ।

इस मौके पर रिटायर प्रिंसिपल रजिंदर कौशल , विनय शर्मा ,उपप्रधान कुटवासी सुनील कुमार ,तिलक शर्मा ,गणेश शर्मा , संजीव कालिया ,वीर चन्द ,प्रेम कुमार ,पंकज कौशल ,बिक्की ,विनायक शर्मा ,तरसेम ,सुनील कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे ।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार