धर्मशाला में IPL मैचों के टिकटों की बिक्री शुरू

धर्मशाला में IPL मैचों के टिकटों की बिक्री शुरू

क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला IPL मैचों की मेजबानी के लिए तैयार है। करीब 10 साल बाद स्टेडियम में 17 और 19 मई को 2 IPL मैच खेले जाएंगे। पंजाब किंग्स इलेवन, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली की टीमें खेलने आएंगी। दोनों मैचों के लिए टिकटों की ऑनलाइन बिक्री आज से शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि 22 अप्रैल से टिकटों की ऑनलाइन बिक्री पेटीएम इनसाइडर वेब साइट पर शुरू कर दी गई है। दर्शक आधिकारिक वेबसाइट Buy IPL 2023 Tickets @ Paytm पर जाकर टिकट खरीद सकते हैं।

अवनीश ने बताया कि 17 मई को होने वाले मैच के लिए पंजाब किंग्स इलेवन की टीम 14 मई को और दिल्ली कैपिटल्स की टीम 15 मई को धर्मशाला पहुंच जाएगी। राजस्थान रॉयल्स की टीम 17 मई को धर्मशाला पहुंचेगी। होटल पवेलियन में टीमों के ठहरने की व्यवस्था रहेगी। सभी टीमें प्रैक्टिस शाम 6 बजे से 9 बजे तक फ्लड लाइट्स में मस्टडियम में मध्य विकेट पर करेंगी।



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

ज्वाली में कांग्रेस सरकार के खिलाफ अर्जुन सिंह ठाकुर की अगुवाई में विशाल आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शांता कुमार से की मुलाकात, पुस्तक भेंट कर दिया आशीर्वाद।

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

हिमाचल में रेलवे कनेक्टिविटी को लेकर अनुराग ठाकुर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, रखीं तीन अहम मांगें

राज्य स्तरीय अट्या-पट्या चैंपियनशिप में रिवालसर स्कूल का दबदबा, सब-जूनियर वर्ग में दोनों खिताबों पर कब्जा

फतेहपुर की जनसमस्याओं को लेकर जगदेव ठाकुर के नेतृत्व में निकली रोष रैली, 300 लोगों ने बुलंद की आवाज