देर शाम रेणुका जी संगडाह को जोड़ने वाला दनोई पुल टूटकर हुआ क्षतिग्रस्त,चालक हुआ घायल

देर शाम रेणुका जी संगडाह को जोड़ने वाला दनोई पुल टूटकर हुआ क्षतिग्रस्त,चालक हुआ घायल 


देर शाम रेणुका जी संगडाह को जोड़ने वाला दनोई पुल टूटकर हुआ क्षतिग्रस्त हो गया, नाहन और रेणुका जी से संगडाह हरिपुरधार जाने वाले सड़क मार्ग पर यातायात प्रभावित है

सोमवार रात को करीब 9:00 बजे पाऊडर से लदी गाड़ी (एचपी 71-1187) पुल से गुजर रहा था कि अचानक पुल टूट गया। पुल के टूटने से ट्रक खड्ड में जा गिरा, जिससे चालक घायल हो गया है। चालक जयप्रकाश ( 38) सैनधार क्षेत्र के भरायण का रहने वाला है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।  

डीएसपी संगडाह मुकेश कुमार डडवाल ने बताया दनोई पुल के टूटने कि सूचना प्राप्त हुई है। रेणुकाजी थाने से पुलिस बल को मौके पर भेजा गया है। उधर, एएसपी सिरमौर सोमदत्त ने बताया कि रेणुकाजी-संगडाह को जोड़ने वाला दनोई पुल टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने बताया कि कोई व्यक्ति रेणुकाजी और नाहन की तरफ जाना चाहता हो तो वह जरग खूड़ द्राबिल वाले सड़क मार्ग का इस्तेमाल करें।

बताया जा रहा है कि पिछले लंबे समय से पुल जर्जर अवस्था में पहुंच था। विभाग इसकी सुध लेने की बजाय बार-बार मरम्मत करके लीपापोती करता आ रहा था। पुल के टूटने से रेणुका-संगडाह सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों का संपर्क जिला मुख्यालय नाहन से टूट गया है। घटना की सूचना मिलते ही सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग राजेश धीमान व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन