उत्तराखंड में हुआ हादसा हेलीकॉप्टर के पंखे के चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत

उत्तराखंड में हुआ हादसा हेलीकॉप्टर के पंखे के चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत 



रविवार की दोपहर हेलीकॉप्टर के पंखे के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई,मृतक का नाम अमित सैनी बताया गया है। उत्तराखंड में हुआ हादसा केदारनाथ यात्रा शुरू होने से पहले बताया जा रहा है कि केदारनाथ यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड के निरीक्षण के लिए गए थे।

बता दें कि 25 अप्रैल से बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने जा रहे हैं, जिसको लेकर प्रशासन स्तर पर जमकर तैयारियां चल रही हैं। साथ ही मंदिर समिति भी केदारनाथ मंदिर को सजाने का काम कर रही है। सभी विभाग अपनी-अपनी तरफ से तैयारियों में लगे हुए हैं।

वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेली सेवाएं भी धाम पहुंच चुकी हैं. केदारनाथ धाम के लिए DGCA ने इस बार नौ हेली सेवाओं को इजाजत दी है। गुप्तकाशी, फाटा और शेरसी से यह नौ हेली सेवाएं उड़ाने भरेंगी।हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ लेने के लिए यात्रियों को पहले ही बुकिंग करानी होगी. इसके लिए यात्री IRCTC http://heliyatra.irctc.co.in वेबसाइट पर टिकट बुक करा सकते हैं.

सूत्रों के अनुसार, हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान जब अमित सैनी हेलीकॉप्टर के नजदीक जा रहे थे, तो टेल रोटर (पीछे के पंखे) की चपेट में आने से उनकी गर्दन कट गई और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सैनी उत्तराखंड सिविल एविएशन के फाइनेंसियल कंट्रोलर थे।

चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार ने हेल्थ एडवाइजरी भी जारी की है. यात्रा पर जाने वाले 55 साल से अधिक उम्र के यात्रियों के लिए स्वास्थ्य जांच अनिवार्य कर दी गई है. साथ ही अन्य यात्रियों को भी हेल्थ चेकअप कराने के बाद ही यात्रा पर आने की सलाह दी गई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया