चम्बा पुलिस की नशे पर चोट लगातार जारी,15किलोग्राम चरस और अफीम के पौधों को जलाकर किया नष्ट

 चम्बा पुलिस की नशे पर चोट लगातार जारी,15किलोग्राम चरस और अफीम के पौधों को जलाकर किया नष्ट 


चंबा: जितेन्द्र खन्ना/ चम्बा पुलिस की नशे पर चोट लगातार जारी है। जिला मुख्यालय चम्बा में विभिन्न पुलिस थानों में पंजीकृत मामलों में बरामद की गई 15 किलोग्राम चरस और अफीम के पौधों को जलाकर पुलिस ने एक बार फिर नशा मुक्त चम्बा का संदेश दिया है। पुलिस कर्मियों ने यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव की उपस्थिति में की है। इस प्रक्रिया की बाकायदा वीडियोग्राफी भी की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि चरस तस्करी से जुड़े मामले की कार्यवाही पूर्ण होने पर जब न्यायालय में केस समाप्त हो जाता है तो पकड़ी गई चरस को जलाकर नष्ट किया जाता है। पुलिस द्वारा समय- समय पर विभिन्न मामलों में पकड़ी गई चरस को मालखाने से निकालकर आग के सुपुर्द किया जाता है। उन्होंने कहा कि चरस तस्करों एवं विक्रेताओं के विरुद्ध पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस बल जिले के कोने- कोने में नाकाबंदी व छापामारी कर अवैध कारोबारियों को सलाखों के पीछे धकेल रही है। उन्होंने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि अवैध रूप से नशे का कारोबार करने वालों की सूचना निडर होकर पुलिस को अवश्य दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाती है। उन्होंने कहा कि मोबाइल एप्लिकेशन्स के माध्यम से भी अपनी पहचान छिपाकर सूचना पुलिस तक पहुंचाई जा सकती है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर