चलती स्कूटी के हुए दो टुकड़े बीच सड़क पर,जिस डीलर से स्कूटी को खरीदा उससे करवाई शिकायत दर्ज

चलती स्कूटी के हुए दो टुकड़े बीच सड़क पर,जिस डीलर से स्कूटी को खरीदा उससे करवाई शिकायत दर्ज


अपना पेट्रोल का खर्चा कम करने के उद्देश्य से खरीदी थी स्कूटी, विजयनगर के निवासी विवेकअग्रवाल ने बीते साल 04 अप्रैल को एक नामी कम्पनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी।

मेरठ की सड़क पर आज ऐसा ही देखने को मिला है. एक स्कूटी सवार उत्सव अग्रवाल टिफिन देने के लिया जब क्लाइंट के पास जा रह थे तो उनकी स्कूटी के दो टुकड़े हो गए और स्कूटी सवार मुंह के बाल सड़क पर गिर गया। 

आपको बता दें कि विजयनगर के निवासी विवेकअग्रवाल ने बीते साल 04 अप्रैल को एक नामी कम्पनी की इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी. उन्होंने बताया कि उन्होंने इलेक्ट्रिक स्कूटी इसलिए खरीदी थी ताकि फ्यूल का खर्चा कम कर सकें. आज दोपहर जब उनका बेटा उत्सव अग्रवाल शहर में टिफिन की डिलीवरी के लिए जा रहा था तभी अचानक से स्कूटी का अगला हिस्सा टूट गया।

स्कूटी के अचानक टूटने से सड़क पर ही स्कूटी गिर गई और उनके टिफिन भी वहां बिखर गए. पीछे से आ रहे वाहनों से बाल बाल उत्सव अग्रवाल की जान बची . उत्सव अग्रवाल ने बताया कि इस इलेक्ट्रिक टू व्हीलर को उन्होंने 98000 रुपये में नगद राशि का भुगतान करके खरीदा था।

पिता विवेक अग्रवाल का कहना है कि अब वह इस मामले में केस फाइल करेंगे, साथ ही जिस डीलर से उन्होंने इस बैट्री चलित स्कूटी को खरीदा था उस डीलर से भी शिकायत दर्ज करा दी है. साथ ही उन्होंने पुलिस से शिकायत का भी मन बना लिया है और इसके अलावा उपभोक्ता फोरम में भी वह जाएंगे. बहरहाल गनीमत यह रही कि स्कूटी पर सवार उत्सव अग्रवाल किसी गाड़ी की चपेट में नहीं आए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी